होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

G20 ब्राजील घोषणा पत्र में जियो पॉलिटिकल भाषा का नहीं होगा प्रयोग, शेरपाओं की बैठक में हुआ अहम फैसला

G20 Brasil 2024: जी-20 के ब्राजील घोषणा पत्र में इस बार जियो पॉलिटिकल भाषा नहीं होगी। जी-20 शेरपाओं ने अपनी बैठकों में इसे हटाने का आम सहमति से फैसला लिया है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस विषय पर जानकारी दी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल तीन देशों की यात्रा के लिए ब्राजील, नाइजीरिया और गयाना जाएंगे।

G20 BrazilG20 BrazilG20 Brazil

जी20 ब्राजील (फोटो साभार: https://x.com/g20org)

G20 Brasil 2024: जी-20 के ब्राजील घोषणा पत्र में इस बार जियो पॉलिटिकल भाषा नहीं होगी। जी-20 शेरपाओं ने अपनी बैठकों में इसे हटाने का आम सहमति से फैसला लिया है। प्राथमिकता आर्थिक, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, सतत विकास जैसे विषयों की रहेगी। इस विषय पर भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील, नाइजीरिया और गयाना यात्रा के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया।

जी-20 शिखर सम्मेलन

ब्राजील में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन और मध्य एशिया का विषय बैठकों में चर्चा में आएगा, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि घोषणा पत्र में इसे शामिल किया जाएगा या नहीं। बता दें कि भारत ने ब्राजील को जी-20 की अध्यक्षता सौंपी थी और भारत को उम्मीद है कि नयी दिल्ली घोषणा पत्र के बहुत से मुद्दे ब्राजील घोषणा पत्र में परिलक्षित होंगे।

ब्राजील का थीम- 'न्यायपूर्ण विश्व और संधारणीय धरती का निर्माण' है, लेकिन जो सबसे विशेष है वो है भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन इसमें गैर जी-20 देशों को भी शामिल किया जाएगा।

End Of Feed