आज की ताजा खबर, 8 दिसंबर, 2022 LIVE: गुजरात-हिमाचल से लेकर पांच सूबों की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आज

आज की ताजा खबर आठ दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News Live, Hindi Samachar Today Live Updates: इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बैट्समैन रोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के जड़े।

taza khabar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

तस्वीर साभार : टाइम्स नाउ ब्यूरो
आज की ताजा खबर आठ दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News Live, Hindi Samachar Today Live Updates: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे गुरुवार (आठ दिसंबर, 2022) को आए। साथ ही पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती की गई, जिसमें यूपी की तीन सीटें (मैनपुरी, रामपुर और खतौली) भी हैं। व्हाइट हाउस ने उस कानून को पारित करने के लिए संसद का समर्थन किया है जो ग्रीन कार्ड पर प्रति देश कोटा को समाप्त करने का प्रयास करता है।
इस बीच, बांग्लादेश के हाथों वनडे श्रृंखला में मिली हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों वीरेंद्र सहवाग और वेंकटेश प्रसाद ने भारतीय टीम की ‘पुरानी’ रणनीति पर नाराजगी जताई है। वहीं, भारत ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से चटगांव में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिये चोटिल कप्तान रोहित शर्मा के कवर के तौर पर बुलाया जा सकता है। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:
गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजे 2022 LIVE Updates: पाएं, पल-पल के ताजा अपडेट्स।
गुजरात (182)
बीजेपी - 156
कांग्रेस - 17
आप - 5
अन्य - 4
हिमाचल (68)
बीजेपी - 26
कांग्रेस - 39
आप - शून्य
अन्य - 3
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 LIVE Updates: यहां पाएं ताजा अपडेट्स।
हिमाचल में BJP को भारी पड़ गई अपने ही नेताओं की बगावत, ये हैं हार की 5 वजहें
अब तक के चुनाव रुझानों से साफ हो गया है कि हिमाचल प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। रुझान करीब-करीब स्थिर हो गए हैं। ये रुझान अगर नतीजों में तब्दील हो गए तो कांग्रेस अकेले अपने दम पर सरकार बना लेगी। हिमाचल में सरकार बनाने के लिए 35 विधायकों की जरूरत होती है। कांग्रेस 39 सीटों, भाजपा 26 सीटों और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। ऐसे में एक दो सीटें कांग्रेस की यदि कम भी होती हैं तो सरकार बनाने में उसे कोई परेशानी नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भगवा पार्टी के तमाम दिग्गज चेहरों एवं मंत्री ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं एवं प्रचार किया फिर भी पार्टी को जीत नहीं दिला सके। इस पहाड़ी...पढ़ें, पूरी खबर।
काम न आया आजम का रोना? BJP ने भेद दिया सपा का 'चक्रव्यूह', रामपुर में अखिलेश की करारी हार
यूपी की रामपुर सीट पर आजम खान की बादशाहत अब खत्म हो गई है। बीजेपी ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार अकाश सक्सेना यहां से जीत चुके हैं। आजम खान के करीबी दोस्त असीम रजा यहां से चुनाव हार चुके हैं। इस हार के साथ ही साफ हो गया कि आजम खान के आंसू भी सपा को जीत नहीं दिला पाए। इस सीट पर प्रचार के दौरान आजम खान कई बार...पढ़ें, पूरी खबर।
Mainpuri में 'मैंडेट' के बाद 'महामिलन': यादव कुनबा हुआ एक, Shivpal Yadav की PSP का SP में विलय
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की डिंपल यादव रिकॉर्ड जीत की ओर हैं। इस बीच, यादव कुनबा एक हो गया। दरअसल, प्रसपा के शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का सपा में विलय कर लिया है। शिवपाल इससे पहले मुलायम की समाधि पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाई को श्रद्धांजलि दी। मीडिया से वह बोले- परिवार एकजुट होकर लड़ा, इसलिए पार्टी ‘बड़ी जीत’ की ओर अग्रसर है। बकौल पूर्व प्रसपा नेता, “नेताजी (मुलायम) और समाजवादी सरकार ने मैनपुरी में जो विकास किया है, उसकी वजह से यह ‘बड़ी जीत’ मिली है। मैनपुरी में आज...पढ़ें, पूरी खबर।
यूं SP के हुए शिवपाल: Audi कार से PSP का झंडा हटवा लगवाया साइकिल वाला फ्लैग, बोले- अब यही रहेगा, 2024 में लड़ेंगे साथ
अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) नेता शिवपाल सिंह यादव की गुरुवार (आठ दिसंबर, 2022) को सपा में घर वापसी हुई। यूपी के सैफई में भतीजे की मौजूदगी में वह न केवल सपा में शामिल हुए, बल्कि उनकी प्रसपा का सपा में विलय भी हो गया। इस बीच, उनकी ऑडी कार से प्रसपा का झंडा हटाकर कार्यकर्ताओं ने सपा का झंडा लगाया। रोचक बात है कि...पढ़ें, पूरी खबर।
हिमाचल में प्रियंका ने संभाली कमान,कांग्रेस को डर कहीं गोवा जैसा न हो जाए हाल
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों ने सांसे अटका दी है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। और 6 सीटें ऐसी हैं जहां पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच 100 वोटों से भी कम का अंतर है। जबकि कुल 10 सीटें ऐसी हैं, जहां पर 1000 से भी कम का अंतर है। ऐसे में रुझानों कभी कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार करती दिख रही है तो कभी भाजपा...पढ़ें, पूरी खबर।
Mainpuri में Mulayam Singh की बहू ने मार लिया मैदान! पर क्या Shivpal Yadav को मिलेगा 'SP में सही मुकाम और सम्मान'?
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव का डंका बजता नजर आया। दरअसल, वोटों की गिनती से जुड़े दोपहर एक बजे तक के ट्रेंड्स में सपा नेत्री अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी रघुराज सिंह शाक्य (बीजेपी के) पर एक लाख से...पढ़ें, पूरी खबर।
Mainpuri Bypolls 2022: मैनपुरी में चल गया 'मुलायम मैजिक'! ससुर से भी ज्यादा बड़ी जीत की ओर Dimple Yadav
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की डिंपल यादव) फिलहाल आगे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा कर वह ससुर, सपा के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की जीत के अंतर से आगे निकल गईं। हालांकि, अभी आधिकारिक नतीजे...पढ़ें, पूरी खबर।
दिलचस्प है सबसे रईस शख्स बनने की रेस! आगे-पीछे मस्क और अरनॉल्ट
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए मालिक और टेस्ला (Tesla) के बॉस एलन मस्क (Elon Musk) को कुछ देर के लिए बड़ा झटका लगा। एलन मस्क ने कुछ देर के लिए फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में सबसे रईस शख्स का ताज खो दिया था। उनकी जगह दुनिया के प्रमुख लक्जरी ग्रुप एलवीएमएच (LVMH) के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) ने ले ली थी। दरअसल मंदी की आशंकाओं के बीच अमेरिकी तकनीकी शेयरों में गिरावट आई थी, जिससे मस्क की संपत्ति...पढ़ें, पूरी खबर।
भूपेंद्र पटेल,हार्दिक पटेल,रिवाबा,इसुदान गढ़वी की किस्मत का फैसला आज, जानें हॉट सीट का हाल
देश की सियासत में आज अहम दिन है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों पर नजर रहेगी। बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा की गुजरात में 27 साल से चली आ रही सरकार बरकरार रहेगी या फिर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नया इतिहास रचेंगे। इसी तरह पर्वतीय राज्य हिमाचल में नतीजे क्या 37 साल से चली आ रही परंपरा को तोड़ेंगे या बरकार रहेंगे, यह भी बेहद अहम होगा। इन चुनावों में सबसे ज्यादा नजर गुजरात पर रहने वाली है। और उसमें भी...पढ़ें, पूरी खबर।
और ड्रेसिंग रूम से निकला 'शेर': टांके लगे हुए थे, फिर भी रोहित गरजे, जानिए रोमांचक अंतिम ओवर का पूरा हाल
पिछले काफी समय से लगातार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तमाम चीजों के लिए आलोचनाएं हो रही थीं। टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार से लेकर मैदान पर अपने खिलाड़ियों पर उनका गुस्सा निकलना, या फिर उनका खराब व्यक्तिगत फॉर्म। सब कुछ निशाने पर था। बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद ये चीजें अपने चरम पर पहुंच गई। बुधवार को जब दूसरे वनडे की बारी आई तो शुरुआत में ही रोहित...पढ़ें, पूरी खबर।
30 लाख रुपए किलो है ये कैटरपिलर फंगस, कमाल के हैं फायदे
अकसर हम फंगस को बीमारी के रूप में देखते और सुनते हैं, लेकिन क्या कोई फंगस दवा भी हो सकती है। दवा भी ऐसी अचूक कि जिसकी कीमत कई लाखों में हो। जवाब है हां। ऐसी ही एक फंगस है कैटरपिलर फंगस। कोरोना महामारी के बाद ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस ने सभी को डराया। मगर इन सबके बीच अच्छी बात ये भी है कि कुछ फंगस ऐसे भी हैं जो मानव जीवन की सुरक्षा के लिए...पढ़ें, पूरी खबर।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited