देश में कहां-कहां बारिश, उत्तर भारत में कब तक प्रचंड गर्मी, किस दिन पहुंचेगा मानसून? IMD का लेटेस्ट अपडेट देगा राहत

अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 18 या 19 जून से पंजाब और हरियाणा में कुछ नमी और राहत ला सकती हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की सामान्य तारीख 27-30 जून है।

Monsoon Updates

मानसून पर आया अपडेट

IMD Monsoon Updates: एक तरफ जहां केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों को बारिश जमकर भिगो रही है, वहीं उत्तर भारत के राज्यों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हर नए दिन के साथ तापमान बढ़ता ही जा रहा है और राहत के फिलहाल कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। मानसून को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का लेटेस्ट अपडेट भी आया है, लेकिन राहत अभी दूर है। आईएमडी वैज्ञानिक ने सोमवार को कहा कि भारत के उत्तर-पश्चिम राज्यों में 27-30 जून तक मानसून आने की संभावना है।

इन राज्यों को मिलेगी राहत

आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी राज्यों में आमतौर पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश और हिमाचल के कुछ हिस्से शामिल हैं। आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि 18 या 19 जून से बिहार और झारखंड पर पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 18 या 19 जून से पंजाब और हरियाणा में कुछ नमी और राहत ला सकती हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की सामान्य तारीख 27-30 जून है। उन्होंने यह भी कहा कि आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत मुख्य रूप से मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में अगले 3-5 दिनों में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

बारिश पर आईएमडी का पूर्वानुमान

  • मौसम एजेंसी ने 19 जून तक असम और मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
  • अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी असाधारण रूप से भारी बारिश होने की संभावना है।
  • 20-21 जून को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की गई है।
  • अगले 5 दिनों में गुजरात, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश
  • मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की भविष्यवाणी की है।

हीटवेव पर आईएमडी अपडेट

सोमा सेन ने कहा कि उत्तर भारत में लू चलने की आशंका है, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड में आज भी भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है। 18 जून तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति का अनुमान लगाया गया है। मौसम एजेंसी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 18 जून तक और राजस्थान में 19 तारीख तक लू चलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि उसके बाद गर्मी कम होने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अमित कुमार मंडल author

करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited