मौत के बाद भी मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक्शन जारी, जब्त होगी 12 करोड़ रुपये की संपत्ति

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के मरने के बाद भी उसके खिलाफ आयकर विभाग का एक्शन लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मुख्तार की 12 करोड़ रुपये की 'बेनामी' संपत्ति जब्त की जाएगी। इसी साल मार्च महीने में बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी।

Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी। (फाइल फोटो)

IT Department Action on Mukhtar: आयकर विभाग मृतक माफिया- राजनीतिक नेता मुख्तार अंसारी की 12 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करेगा, क्योंकि बेनामी संपत्ति विरोधी कानून के तहत गठित न्यायाधिकरण ने 2023 में की गई कुर्की कार्रवाई की पुष्टि की है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्राधिकरण ने माना है कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 'सदर तहसील के अंतर्गत मौजा कपूरपुर एन.जेड.ए.' स्थित अचल संपत्ति एक ‘बेनामी’ संपत्ति है।

12 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति होगी जब्त

लखनऊ स्थित आयकर विभाग की जांच शाखा ने बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन अधिनियम 2016 के प्रावधानों के तहत अप्रैल 2023 में इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए एक अनंतिम आदेश जारी किया था। यह संपत्ति, एक भूखंड है जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 12 करोड़ रुपये है।

मुख्तार से वसूली करेगा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट!

आयकर विभाग के आदेश के अनुसार, इस मामले में “बेनामीदार” (जिसके नाम पर बेनामी संपत्ति है) की पहचान अंसारी के कथित सहयोगी और पड़ोसी गणेश दत्त मिश्रा के रूप में की गई है। इसमें कहा गया है कि जमीन के असल मालिक अंसारी थे। सूत्रों ने बताया कि कर विभाग अब इस संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू करेगा।

दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मुख्तार की मौत

अंसारी का इस साल मार्च में बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से 63 साल की उम्र में निधन हो गया था। मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहे अंसारी 2005 से उत्तर प्रदेश और पंजाब की जेलों में बंद रहे थे। उनके खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले लंबित थे। उन्हें सितंबर 2022 से उत्तर प्रदेश की विभिन्न अदालतों द्वारा आठ मामलों में सजा सुनाई गई थी और वह बांदा जेल में बंद थे।
न्याय निर्णय प्राधिकारी ने माना है कि अंसारी अपने कानूनी उत्तराधिकारियों अफसान अंसारी, उमर अंसारी और अब्बास अंसारी के माध्यम से संपत्ति के मालिक थे। प्राधिकरण ने विभाग को इस संपत्ति के शेष हिस्से को कुर्क करने के लिए “तत्काल कदम” उठाने का भी निर्देश दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

आयुष सिन्हा author

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited