Tawang में भिड़े भारतीय-चीनी फौजीः हथौड़े साथ लाए थे PLA के जवान, झड़प के बाद आर्मी ने रोका! 2020 के बाद यह पहली बड़ी गुत्थम-गुत्थी

India-China clash in Tawang Sector: इंडियन आर्मी की ओर से हालिया झड़प के बारे में बताया गया था कि भारतीय और चीनी सैनिकों की अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी के पास एक जगह नौ दिसंबर को झड़प हुई, जिसमें ‘‘दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हो गए थे।’’ हालांकि, किस पक्ष के कितने जवान जख्मी हुए? यह फिलहाल साफ नहीं किया गया है।

India-China clash in Tawang Sector: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में जिस जगह भारत और चीन के फौजियों के बीच झड़प हुई थी, वहां पर भारतीय सैनिकों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। मंगलवार (13 दिसंबर, 2022) को यह जानकारी देते हुए हमारी रिपोर्टर शिवानी शर्मा ने बताया कि घटना के दौरान पीएलएल (पीपल्स लिब्रेशन आर्मी - चीनी सेना) के जवान अपने साथ हथौड़े लेकर आए थे। भारतीय सैनिकों से गुत्थम-गुत्थी के बाद लगभग एक दर्जन से ज्यादा चीनी जवानों को भारतीय सेना ने बैठा कर रखा। बाद में स्थानीय कमांडर के बीच फ्लैग मीटिंग हुई, जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया था। बताया गया कि तवांग में बीते हफ्ते से दोनों मुल्कों के बीच तनाव बढ़ रहा था। सुरक्षा के लिहाज से पूरी परिस्थिति को देखते हुए आर्मी ने इस इलाके में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती भी कर रखी थी।
संबंधित खबरें
यह मामला नौ दिसंबर, 2022 का है। तवांग सेक्टर में एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के पास इस झड़प में ‘‘दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हो गए।’’ सोमवार (12 दिसंबर, 2022) को इस बारे में भारतीय थलसेना की ओर से बयान जारी किया गया। बताया गया, ‘‘चीनी सैनिकों के साथ तवांग सेक्टर में एलएसी पर नौ दिसंबर को झड़प हुई। हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों का दृढ़ता से सामना किया। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुछ जवानों को मामूली चोटें आईं। दोनों पक्ष तत्काल क्षेत्र से पीछे हट गए। इसके बाद हमारे कमांडर ने स्थापित तंत्रों के अनुरूप शांति बहाल करने के लिए चीनी समकक्ष के साथ ‘फ्लैग बैठक’ की थी।’’
संबंधित खबरें
संबंधित खबरें
End Of Feed