इंडिया गठबंधन पर जीतन राम मांझी का कटाक्ष, कहा- तेजस्वी यादव हो गए है बेरोजगार... राहुल गांधी के साथ नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे?- Video
Bihar Politics: जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर एक बार फिर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इंडिया गठबंधन के नाम पर एक ऐसा गठबंधन बनाया है जिसने कभी देश के बारे में नही सोचा सिर्फ ये सोचा की प्रधानमंत्री कौन बनेगा।

जीतन राम मांझी ने एक बार फिर इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
Bihar Politics: बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के चीफ जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर एक बार फिर तंज कसा है। मांझी ने कहा कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन इस बात से चिंतित था कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा?....नीतीश कुमार खुद एनडीए में शामिल हो गए। ममता बनर्जी का भी ऐसा ही हाल हैं। ऐसे ही हालात में...तेजस्वी यादव बेरोजगार हो गए हैं, राहुल गांधी के साथ नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे?"
देखें वीडियो.....
बता दें इससे पहले, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज बिहार के सासाराम में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हुए। यात्रा बिहार में अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और आज के बाद यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। जब यात्रा सासाराम से होकर गुजरी तो तेजस्वी यादव को राहुल गांधी और अन्य नेताओं को मुख्य जीप में बिठाते हुए देखा गया और राजद नेता ने एक्स पर राहुल गांधी के साथ फोटो भी शेयर की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com/ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव ह...और देखें

दलित नेताओं को आगे करके सपा कर रही गंदी राजनीति, राणा सांगा विवाद पर बोलीं बसपा प्रमुख मायावती

आज की ताजा खबर 28 मार्च, 2025 Live: बेंगलुरु में महिला का शव सूटकेस में मिला, हिरासत में पति, मुंबई में अवैध बांग्लादेशी शख्स गिरफ्तार; पढ़ें हर मुख्य समाचार सबसे पहले

कैश कांड: मोबाइल से VIDEO हुआ रिकॉर्ड या नहीं? 8 पुलिस कर्मियों के फोन जब्त, हो रही फॉरेंसिक जांच

PM मोदी ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने पर हुई चर्चा

बंगाल के भाटपाड़ा में BJP नेता अर्जुन सिंह के आवास के बाहर फेंके गए बम, हुई गोलीबारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited