शादी के बंधन में बंधे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या; गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद संग लिए 'सात फेरे'

Karnataka: कर्नाटक की सियासत में भारतीय जनता पार्टी के युवा और प्रभावशाली नेता तेजस्वी सूर्या ने शादी रचा ली है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद विवाह के बंधन में बंध गए हैं। शिवश्री ने बायोइंजीनियरिंग में स्नातक और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वह एक भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं।

Tejasvi Surya Marriage

तेजस्वी सूर्या और शिवश्री स्कंदप्रसाद ने रचाई शादी।

Tejasvi Surya and Sivasri Skandaprasad Married: बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद बृहस्पतिवार को विवाह के बंधन में बंध गये। विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक तरीके से सम्पन्न हुआ।

आला नेताओं ने तेजस्वी और शिवश्री को दिया आशीर्वाद

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और अर्जुन राम मेघवाल सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के साथ-साथ पार्टी के कई सांसद और विधायक भी समारोह में शामिल हुए। आला नेताओं ने तेजस्वी और शिवश्री को आशीर्वाद भी दिया। इस साल की शुरुआत में कई खबरों में यह जानकारी दी गयी थी कि सूर्या, शिवश्री से विवाह करेंगे।

शिवश्री ने बायोइंजीनियरिंग में स्नातक और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वह एक भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं। हाल ही में 34 वर्षीय सांसद तेजस्वी और शिवश्री आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के आश्रम गये थे और उनका आशीर्वाद लिया था।

सोशल मीडिया पर तेजस्वी सूर्या को बधाई देने की लगी होड़

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद की शादी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब साझा की जा रही है। उनके चाहने वाले दोनों को बधाई दे रहे हैं। अलग-अलग यूजर्स अपने बधाई संदेश में अलग-अलग बातें लिख रहे हैं। एक यूजर ने दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप दोनों की जोड़ी सलामत रहे। ईश्वर से आपके सुखद जीवन की कामना करते हैं। आज से तेजस्वी अब वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आयुष सिन्हा author

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited