लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत

Advani Health Update: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार की रात उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद आडवाणी की हालत आज स्थिर हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व उपप्रधानमंत्री।

Lal Krishna Advani Health Update: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को बृहस्पतिवार शाम यहां अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आडवाणी (96) को बुधवार को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था।

अब कैसी है लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत?

सूत्रों ने बताया कि आडवाणी को आज करीब पांच बजे अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। बुधवार को 96 साल के लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके अगले ही दिन उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अपोलो अस्पताल के एक सूत्र ने गुरुवार को बताया कि गत रात अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद लाल कृष्ण आडवाणी हालत गुरुवार को स्थिर हो गई। वह तंत्रिका विज्ञान विभाग में चिकित्सकों के एक दल की निगरानी में थे, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

रात करीब नौ बजे अपोलो अस्पताल हुए थे भर्ती

पूर्व उप प्रधानमंत्री को बुधवार रात करीब नौ बजे अपोलो अस्पताल लाया गया था। उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी थीं। अस्पताल के एक सूत्र ने बुधवार रात को बताया कि आडवाणी को न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया था।
End Of Feed