Farmers Loan Waived: झारखंड में किसानों के लिए खुशखबरी! 2 लाख तक के लोन होंगे माफ

Jharkhand Farmers Loan Waived: कृषि मंत्री ने शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित सचिवालय में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के पदाधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बैठक भी की। उन्होंने केसीसी और कृषि कार्य के उद्देश्य से लिए गए सभी प्रकार के लोन की स्थिति की समीक्षा की।

झारखंड किसान लोन माफ

Jharkhand Farmers Loan Waive Off: झारखंड में किसानों के दो लाख रुपए तक के लोन (Jharkhand Farmers Loan) माफ किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने सभी बैंकों से प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। यह जानकारी झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने दी है।उन्होंने बताया है कि 31 मार्च 2020 तक जिन किसानों ने 50 हजार से लेकर दो लाख तक का लोन लिया है, उसे वन टाइम सेंटलमेंट के जरिए माफ किया जाएगा।
मंत्री ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार ने अपने वादे के मुताबिक ऐसे किसानों को राहत दी है, जो बैंक ऋण की वजह से परेशान थे। राज्य के करीब 4 लाख 73 हजार से ज्यादा किसानों के 50 हजार रुपये तक के ऋण माफ किए जा चुके हैं। इस मद में सरकार की ओर से 1,900 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बैंकों को दी गई है। 2021-22 में राज्य सरकार ने किसानों को राहत देने के मकसद से 50 हजार रुपये तक की राशि के ऋण को माफ करने की घोषणा की थी।
End Of Feed