Ram Mandir : राम मंदिर में स्थापित होगी 1600 किलो की विशाल हुनमान गदा, 1100 किलो का धनुष भी बढ़ाएगा शोभा, Video

Ram Mandir : संस्था की आचार्य सरस्वती जी देव कृष्णा ने बताया कि हनुमान गदा और राम धनुष दोनों विशाल हैं। राम मंदिर परिसर में इनके लगने से लोग राजस्थान को याद करेंगे। 1600 किलो की गदा को पांच धातुओं से तैयार किया गया है। इसे 20 कारीगरों ने 75 दिन में तैयार किया है।

Ram Mandir : राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी अयोध्या में भेंट-उपहार पहुंचने का सिलसिला थमा नहीं हैं। राम भक्त आज भी अपने आराध्य देव के लिए उपहार भेज रहे हैं। अब राजस्थान के सुमेरपुर के शिवगंज स्थित श्री सनातन सेवा संस्थान ने विशालकाय हनुमान गदा और राम धनुष की प्रतिकृति अयोध्या भेजे हैं। गदा और धनुष दोनों विशाल हैं। गदा का वजन 1600 किलो और धनुष का वजन 1100 किलो है। खास बात यह है कि गदा को पंचधातुओं से तैयार किया गया है।

गदा को 20 कारीगरों ने तैयार किया

संस्था की आचार्य सरस्वती जी देव कृष्णा ने बताया कि हनुमान गदा और राम धनुष दोनों विशाल हैं। राम मंदिर परिसर में इनके लगने से लोग राजस्थान को याद करेंगे। 1600 किलो की गदा को पांच धातुओं से तैयार किया गया है। इसे 20 कारीगरों ने 75 दिन में तैयार किया है। इसकी लंबाई 26 फीट और चौड़ाई 12 फीट है। धनुष की लंबाई 33 फीट और ऊंचाई 26 फीट है।

जल्द ही प्रांगण में स्थापित होंगे गदा, धनुष

धनुष और गदा को बड़े वाहन के जरिए अयोध्या लाया गया है। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी ने कहा कि गदा और धनुष को राम लला को समर्पित किया जाएगा। राम लला के दरबार में इनकी स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि राम लला के दर्शन की तरह श्रद्धालु गदा और धनुष का भी दर्शन करेंगे। पांच धातुओं से बनी गदा अद्भुत है। राम भक्तों के दर्शन के लिए गदा और धनुष को जल्द ही मंदिर के प्रांगण में स्थापित किया जाएगा।

22 जनवरी को हुआ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

भगवान राम के बाल स्वरूप राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। जानलेवा गर्मी और भीषण लू के बावजूद दर्शनार्थियों की संख्या में कमी नहीं आई है। रोजाना लाखों की संख्या में राम भक्त राम लला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम गत 22 जनवरी को हुआ था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राजनीति, कला, संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां उपस्थित थीं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार राव author

करीब 20 सालों से पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए प्रिंट, एजेंसी, टेलीविजन, डिजिटल के अनुभव ने समाचारों की एक अंतर्दृष्टि और समझ विकसित की है। इ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited