Ram Mandir : राम मंदिर में स्थापित होगी 1600 किलो की विशाल हुनमान गदा, 1100 किलो का धनुष भी बढ़ाएगा शोभा, Video

Ram Mandir : संस्था की आचार्य सरस्वती जी देव कृष्णा ने बताया कि हनुमान गदा और राम धनुष दोनों विशाल हैं। राम मंदिर परिसर में इनके लगने से लोग राजस्थान को याद करेंगे। 1600 किलो की गदा को पांच धातुओं से तैयार किया गया है। इसे 20 कारीगरों ने 75 दिन में तैयार किया है।

Ram Mandir : राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी अयोध्या में भेंट-उपहार पहुंचने का सिलसिला थमा नहीं हैं। राम भक्त आज भी अपने आराध्य देव के लिए उपहार भेज रहे हैं। अब राजस्थान के सुमेरपुर के शिवगंज स्थित श्री सनातन सेवा संस्थान ने विशालकाय हनुमान गदा और राम धनुष की प्रतिकृति अयोध्या भेजे हैं। गदा और धनुष दोनों विशाल हैं। गदा का वजन 1600 किलो और धनुष का वजन 1100 किलो है। खास बात यह है कि गदा को पंचधातुओं से तैयार किया गया है।

गदा को 20 कारीगरों ने तैयार किया

संस्था की आचार्य सरस्वती जी देव कृष्णा ने बताया कि हनुमान गदा और राम धनुष दोनों विशाल हैं। राम मंदिर परिसर में इनके लगने से लोग राजस्थान को याद करेंगे। 1600 किलो की गदा को पांच धातुओं से तैयार किया गया है। इसे 20 कारीगरों ने 75 दिन में तैयार किया है। इसकी लंबाई 26 फीट और चौड़ाई 12 फीट है। धनुष की लंबाई 33 फीट और ऊंचाई 26 फीट है।
End Of Feed