Modi 3.0 Cabinet: मोदी कैबिनेट में शामिल हुए जेपी नड्डा, अगला बीजेपी अध्यक्ष कौन? रेस में ये 6 नाम

जनवरी 2020 में नड्डा ने अमित शाह की जगह पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला था। भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का विस्तारित कार्यकाल इसी महीने समाप्त होना है।

जेपी नड्डा के बाद कौन संभालेगा कमान

Modi 3.0 Cabinet: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भारतीय जनता पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा। पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद अब नए अध्यक्ष के नाम पर कयास तेज हो गए हैं। नड्डा के अलावा भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान और धर्मेंद्र प्रधान समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है, जिससे संभावना है कि कोई नया चेहरा भाजपा का नेतृत्व कर सकता है।

पूर्व मंत्रियों को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री मोदी के नए कैबिनेट में शामिल नहीं किए गए कुछ पूर्व मंत्रियों को भी पार्टी में अहम भूमिका दिए जाने की उम्मीद है। जनवरी 2020 में नड्डा ने अमित शाह की जगह पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला था। भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का विस्तारित कार्यकाल इसी महीने समाप्त होना है। आइए जानते हैं कि बीजेपी अध्यक्ष पद की रेस में कौन से 6 नाम शामिल हो सकते हैं।

सुनील बंसल

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सफलता के वास्तुकार के रूप में देखा जाता है। वह 2014 में अमित शाह के साथ यूपी के सह-प्रभारी और 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए राज्य के मुख्य प्रभारी थे। यूपी की सफलता के बाद उन्हें ओडिशा और तेलंगाना में भाजपा को बढ़ावा देने का काम सौंपा गया। आरएसएस के पूर्व प्रचारक बंसल राजस्थान से हैं और उन्हें अमित शाह के करीबी के रूप में देखा जाता है। उन्हें आरएसएस के एक वर्ग का भी समर्थन प्राप्त है।
End Of Feed