होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

मोकामा फायरिंग के मामले में कसा शिकंजा, बाहुबली अनंत सिंह ने किया बाढ़ कोर्ट में सरेंडर

मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई थी और इसे लेकर पूर्व विधायक एवं बाहुबली नेता अनंत सिंह ने सोनू-मोनू पर आरोप लगाया था।

anant singhanant singhanant singh

अनंत सिंह ने किया सरेंडर

Anant Singh Surrendrs: बिहार के मोकामा फायरिंग के मामले में पूर्व विधायक व बाहुबली अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके बाद अदालत ने अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अनंत सिंह के वकील ने कहा कि बेल की मांग की गई है, लेकिन मामला अभी लंबित है। अदालत ने उन्हें पटना बेऊर जेल न्याययिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इस मामले में सोनू-मोनू के अलावा अनंत सिंह पर भी एफआईआर दर्ज की गई थी। सोनू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा बीती रात बिहार के मोकामा में फिर से फायरिंग की घटना हुई थी जिससे पुलिस अलर्ट हो गई।

आरोपी सोनू और रौशन कुमार गिरफ्तार

इससे पहले मोकामा फायरिंग मामले में आरोपी सोनू और रौशन कुमार की आज गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने कहा कि फायरिंग में जो शामिल लोग थे उनमें से दो की गिरफ्तारी की गई है। घटना में शामिल अन्य लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। इसके अलावा बीती रात बिहार के मोकामा में फिर से फायरिंग हुई है। जलालपुर नौरंगा गांव डुमरा में दूसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है। सोनू मोनू के मुंशी रहे मुकेश के घर पर फायरिंग हुई। सोनू ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में मुकेश पर पैसा गबन करने का आरोप लगाया था। इससे पहले बुधवार 22 जनवरी को भी मोकामा में जमकर फायरिंग हुई थी।

मोकामा में क्यों छिड़ी जंग?

अनंत सिंह ने सोनू-मोनू गैंग पर मुकेश के साथ मारपीट और उसके घर में ताला लगाने का आरोप लगाया था। जिस मुकेश नाम के व्यक्ति को लेकर अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग के बीच फायरिंग की पहली घटना हुई, उसी मुकेश के घर के पास से कारतूस के खोखे बरामद किए गए। कुल मिलाकर मोकामा वर्चस्व की लड़ाई में फंस गया है।

End Of Feed