नायब सैनी होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता, अनिल विज ने रखा नाम का प्रस्ताव

मार्च में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर की जगह लेने वाले सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे थे। शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा।

Nayab saini

नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini: नायब सिंह सैनी दोबारा हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पंचकुला में हरियाणा भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने बैठक में सैनी को नेता चुना। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। सैनी के नाम का प्रस्ताव विधायक कृष्ण कुमार बेदी और अनिल विज ने रखा। सैनी के चुने जाने की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने की।

सैनी बोले, जनता ने पीएम मोदी की नीतियों पर भरोसा किया

हरियाणा बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने कहा, हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा करते हुए तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाई है। लोगों ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएं।

बीजेपी को लगातार तीसरी बार मिली सत्ता

मार्च में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर की जगह लेने वाले सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे थे। भाजपा ने हरियाणा में विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरा कार्यकाल हासिल किया, जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए गए थे। भाजपा ने राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की 37 सीटों के मुकाबले 48 सीटें जीतीं।
शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 17 अक्टूबर को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited