Ayodhya: फूलों से सजी रामनगरी, पीएम मोदी के अयोध्या दौरे से पहले जोर-शोर से हुई तैयारियां

PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले अयोध्या को फूलों से सजाया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कई श्रमिक राम कथा पार्क में फूलों से कलात्मक आकार बना रहे हैं। सजावट के लिए भगवान राम, उनके धनुष एवं तीर, भगवान हनुमान, धार्मिक तिलक आदि की छवियों से प्रेरणा ली गई है।

Ayodhya

अयोध्या को फूलों से सजाया गया।

Ayodhya News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को अयोध्या का दौरा करने से पहले उत्तर प्रदेश के इस शहर को ‘दिव्य रूप’ देने के लिए फूलों से सजाया जा रहा है। पुनर्विकसित मार्ग ‘राम पथ’ के मध्य में स्थापित बिजली के सजावटी खंभों के चारों ओर नारंगी और पीले रंग के गेंदे के फूलों की माला लपेटी जा रही हैं। इन खंभों के शीर्ष पर बने डिजाइन धार्मिक प्रतीकों को दर्शाते हैं।

फूलों से सजाई गई राम नगरी अयोध्या

देश के विभिन्न हिस्सों से आए कई श्रमिक राम कथा पार्क में फूलों से कलात्मक आकार बना रहे हैं। सजावट के लिए भगवान राम, उनके धनुष एवं तीर, भगवान हनुमान, धार्मिक तिलक आदि की छवियों से प्रेरणा ली गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों की फूलों से सजावट में जुटे सीतापुर निवासी एक कर्मी ललित कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या 30 दिसंबर को ‘भव्य’ दिखाई देगी। सिंह ने कहा, ‘मैंने फूलों से कई सजावटी डिजाइन बनाए हैं, जिनमें धनुष और तीर पकड़े हुए भगवान राम की पुष्प छवि भी शामिल है। इसे बनाने में 40 से 45 मिनट लगे और इसके लिए करीब सात से आठ किलोग्राम फूलों का इस्तेमाल किया गया।’

हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर सजावट

इन सजावटी संरचनाओं का उपयोग राम पथ, धर्म पथ, हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर सजावट के लिए किया जाएगा। सिंह ने कहा, ‘सैकड़ों कर्मचारी सजावट के काम में जुटे हैं और लगभग 300 क्विंटल फूल कोलकाता, दिल्ली, गाजीपुर और अन्य स्थानों से लाए गए हैं।’ राम कथा पार्क के एक मंच पर श्रमिकों का एक समूह लकड़ी के तख्तों पर पुष्प से सजावट कर रहा है। एक डिजाइन में गेंदे के फूलों और पत्तियों का उपयोग करके बनाए गए ‘धनुष और तीर’ को दर्शाया गया है, दूसरे में भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है।

किन फूलों का किया जा रहा इस्तेमाल?

एक अन्य कर्मी ने बताया कि सजावट के लिए मुख्य रूप से गेंदे, गुलदाउदी, आर्किड और एन्थ्यूरियम के फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या का दौरा करेंगे और वह इस दौरान वहां के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, दो नई अमृत भारत व छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।

अयोध्या में इस समय एक भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। शहर में एक प्रमुख सड़क के किनारे ‘सूर्य स्तंभ’ स्थापित किए जा रहे है। शहर में बन रहे राम मंदिर और नए हवाई अड्डे की तस्वीरों वाले बड़े-बड़े पोस्टर जगह-जगह लगाए गए हैं जिन पर लिखे संदेशों में अयोध्या को ‘मर्यादा, धर्म और संस्कृति’ का शहर बताया गया है।

(भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!
संबंधित खबरें
दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी बेमिसाल चिनाब पुल से गुजरेगी वंदे भारत ट्रेन जन्नत की सैर होगी आसान

दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, बेमिसाल चिनाब पुल से गुजरेगी वंदे भारत ट्रेन, 'जन्नत' की सैर होगी आसान

दिल्ली सरकार ने ईद पर गाय-ऊंट सहित इन जानवरों की अवैध कुर्बानी पर लगाया प्रतिबंध लगाया बकरीद को लेकर जारी की सख्त एडवाइजरी

दिल्ली सरकार ने ईद पर गाय-ऊंट सहित इन जानवरों की अवैध कुर्बानी पर लगाया प्रतिबंध लगाया; बकरीद को लेकर जारी की सख्त एडवाइजरी

06 जून 2025 हिंदी न्यूज़ PM मोदी का जम्मू दौरा आज कमिश्नर से लेकर इस्पेक्टर तक सस्पेंड बेंगलुरु भगदड़ मामले में सिद्दारमैया सरकार का बड़ा एक्शन हरियाणाः पंचकूला में मॉल के बाहर फायरिंग 1 की मौत

06 जून 2025 हिंदी न्यूज़: PM मोदी का जम्मू दौरा आज, कमिश्नर से लेकर इस्पेक्टर तक सस्पेंड, बेंगलुरु भगदड़ मामले में सिद्दारमैया सरकार का बड़ा एक्शन, हरियाणाः पंचकूला में मॉल के बाहर फायरिंग; 1 की मौत

हरियाणा कांग्रेस में मंथन तेजविधानसभा चुनाव की टीस अब भी बाकी संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

हरियाणा कांग्रेस में मंथन तेज—विधानसभा चुनाव की टीस अब भी बाकी, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

दक्षिणी राज्यों का रखा जाएगा ध्यान जनगणना मुद्दे के बीच गृह मंत्रालय ने क्यों याद दिलाई ये बात

'दक्षिणी राज्यों का रखा जाएगा ध्यान...', जनगणना मुद्दे के बीच गृह मंत्रालय ने क्यों याद दिलाई ये बात

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited