PM Modi Meditation: PM मोदी का ध्यान जारी, विपक्षी नेताओं ने लगाई आरोपों की झड़ी
PM Modi Meditation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ध्यान लगाने पर विपक्ष ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि मोदी भारत राष्ट्र के सांस्कृतिक और पारंपरिक लोकाचार के साथ जीते हैं, जो देश के विभिन्न भागों में स्थित मंदिरों में तथा यहां तक कि बलूचिस्तान जैसे स्थान में भी दिखाई देते हैं।
विपक्ष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना।
PM Modi Meditation: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ध्यान लगाने पर राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि विपक्ष के लोग न तो भारत को समझते हैं और न ही भारतीयता को समझते हैं। भाजपा के प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोदी भारत राष्ट्र के सांस्कृतिक और पारंपरिक लोकाचार के साथ जीते हैं, जो देश के विभिन्न भागों में स्थित मंदिरों में तथा यहां तक कि बलूचिस्तान जैसे स्थान में भी दिखाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष इसे कभी नहीं समझ सकता, क्योंकि वह सनातन धर्म को मिटाना चाहता है और शक्ति से लड़ना चाहता है। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल भारत की परंपराओं, मंदिरों और इसके पवित्र स्थलों के पुनरुद्धार के प्रयासों से नफरत करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे मौन साधना में लीन एक नेता से भी नफरत करते हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि लेकिन मुगल शासक बाबर की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करना उनकी परंपरा है। त्रिवेदी ने यह भी कहा कि उन्होंने इफ्तार का भी आयोजन किया जिसमें न तो मेजबान और न ही मेहमान रोजा रखने वाले थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
End Of Feed
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited