AIIMS: देश को मिलेगी 5 नए एम्स की सौगात, राजकोट से PM Modi करेंगे उद्घाटन

AIIMS: पीएम मोदी 25 फरवरी को एक साथ 5 नए एम्स का उद्घाटन करेंगे। इन 5 नए एम्स में 4030 बेड और 500 मेडिकल सीट होंगी।

पीएम मोदी देश को देंगे 5 नए एम्स की सौगात

AIIMS: देश को एक साथ 5 नए एम्स (AIIMS) की सौगात मिलने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात जाएंगे। राजकोट में पीएम मोदी एक ही दिन में 5 नए एम्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें एम्स राजकोट, एम्स रायबरेली, एम्स बठिंडा, एम्स मंगलगिरी और एम्स कल्याणी शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स से इन शहरों के अलावा पड़ोसी राज्यों के 50 करोड़ से अधिक लोगों को अत्याधुनिक इलाज मिल सकेगा।

आइए जानते हैं इन नए एम्स के बारे में

1. राजकोट एम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2020 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजकोट एम्स की नींव रखी थी। इसे राजकोट शहर के पारा पिपलिया गांव के पास बनाया गया है। यहां सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का ओपीडी पहले से चल रहा है। इस एम्स में 720 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। यह 201 एकड़ में फैला है। इसे बनाने में 1195 करोड़ रुपए खर्च आया है।

Rajkot AIIMS

2. रायबरेली एम्स

2007 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने रायबरेली में एम्स की स्थापना को मंजूरी दी थी। 2009 में केंद्र ने 9 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। लेकिन जमीन मिलने में 5 साल लग गए। 2012 में शहर की सीमा पर मुंशीगंज चीनी मिल की जमीन एम्स के लिए मिली। 8 अक्टूबर 2013 को सांसद सोनिय गांधी ने भूमि पूजन किया था। बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा था कि सरकार बदल गई। 2014 में आई एनडीए सरकार ने काम को आगे बढ़ाया। 13 अगस्त 2018 को रायबरेली एम्स में ओपीडी की शुरूआत हो चुकी है। 9 जुलाई 2021 को यहां तीन सौ बेड का अस्पताल भी शुरू हो गया। इस साल 2024 से यहां एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 100 सीटों का आवंटन हुआ है। वर्तमान में एम्स रायबरेली 710 बेड, इमरजेंसी सेवा, एनआईसीयू, एमआरयू से लैस है। इसके निर्माण पर 823 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यहां 610 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। रायबरेली एम्स 148 एकड़ में फैला हुआ है।

AIIMS Rae Bareli

3. एम्स मंगलगिरि

आंध्र प्रदेश के मंगलगिरि में एम्स बनाया गया है। 2015 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 183.11 एकड़ में इसकी नींव रखी थी। इसके निर्माण पर 1618 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 2019 से यहां ओपीडी चल रही है। 2018 से यहां 125 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई चल रही है। 2022 में 50 छात्रों के साथ नर्सिंग की पढ़ाई भी चल रही है।

AIIMS Mangalagiri

4. एम्स भठिंडा

एम्स भठिंडा 179 एकड़ में फैला है। यहां 750 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। इसके निर्माण पर 925 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

AIIMS Bathinda

5. एम्स कल्याणी

एम्स कल्याणी को 1754 करोड़ रुपए में तैयार किया गया है। एम्स कल्याणी 179.82 एकड़ में फैला हुआ है।

AIIMS Kalyani

एम्स कल्याणी में 960 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। एम्स कल्याणी एमबीबीएस की 125 सीटें हैं।
End Of Feed