अयोध्या के भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव के गवाह बने पीएम मोदी, 15.76 लाख दीपों से सजे सरयू के घाट
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक व उत्तर प्रदेश कैबिनेट के अन्य सहयोगियों ने दीप जलाकर सरयू मैया की आरती उतारी। विशिष्ट जनों द्वारा आरती के लिए कई मंच तैयार किए गए थे।

ऐतिहासिक दीपोत्सव के गवाह बने पीएम मोदी।
- राम नाम से गुंजायमान हो उठी अवधपुरी
- 15.76 लाख दीपों से सजे सरयू के घाट
- अयोध्या में दिखा एक भारत, श्रेष्ठ भारत
सहज भाव से हो रहे 'राम राम जय राजा राम' 'जय सिया राम' 'सियावर रामचन्द्र की जय' जयघोष के साथ सरयू की लहरों में उठती तरंगें देख, ऐसा लगता था कि मानों सरयू मैया भी अपने राम की जयकार कर रही हों। दीपोत्सव के लिए पूरी अवधपुरी को सजाया गया था। अयोध्या के मंदिरों, छोटी गलियों से लेकर मुख्य मार्गों, सभी सरकारी, धार्मिक भवनों पर तो आकर्षक लाइटिंग की ही गई थी, नगरवासियों ने भी अपने घरों को सजाया-संवारा था।
दीप जलाकर उतारी सरयू मां की आरती
दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक व उत्तर प्रदेश कैबिनेट के अन्य सहयोगियों ने दीप जलाकर सरयू मैया की आरती उतारी। विशिष्ट जनों द्वारा आरती के लिए कई मंच तैयार किए गए थे।
हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा
पुष्पक विमान से अवधपुरी में राम-लक्ष्मण व मां सीता उतरीं तो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने रथ भी खींचा। अयोध्या वाली दीपावली में अपने सिरमौर के प्रति श्रद्धा का यह नजारा देख कई आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े।
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क अयोध्या में राम- सीता व लक्ष्मण की आरती उतारी और टीका लगाकर श्रद्धा निवेदित की। जबकि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने राम परिवार व ऋषि-मुनियों का पूजन किया।
प्रधानमंत्री ने जलाए 5 दीप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम की पैड़ी पर सबसे पहले 5 दीप जलाए। पहला दीप जल, दूसरा दीप अग्नि, तीसरा दीप वायु, चौथा पृथ्वी, पांचवां दीप आकाश के प्रतीक के रूप में प्रज्ज्वलित किया। इन दीपों का महत्व पौराणिक रूप से काफी माना जाता है।
राम नाम से गुंजायमान हो उठी अवधपुरी
2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब सत्ता संभाली तो दीपोत्सव के भव्य-दिव्य आयोजन की परिकल्पना तैयार की। प्रतिवर्ष इसकी भव्यता बढ़ती चली गई। 2022 में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला दीपोत्सव है। 15.76 लाख दीप प्रज्ज्वलित हुए। हर तरफ बस श्री राम, मेरे राम से अवधपुरी गुंजायमान हो उठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जयश्रीराम, जय सिया राम से अपना उद्बोधन किया। समापन भी सियावर रामचंद्र की जय से किया।
अयोध्या में दिखा एक भारत, श्रेष्ठ भारत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना एक भारत, श्रेष्ठ भारत सोमवार को अयोध्या में दिखा। यहां हर भाषा, शैली, जाति के लोग दीपोत्सव में आस्था का दीप प्रज्ज्वलित करने उमड़े।
37 घाटों पर जले 15.76 लाख दीप
राम की पैड़ी के 37 घाटों पर 15.76 लाख दीप जलाए गए। इसके लिए राम मनोहर लोहिया विश्विद्यालय के प्रो. अजय प्रताप सिंह की देखरेख में 22 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने दीप लगाए, उसमें तेल बाती डालकर दीप प्रज्ज्वलन में महती भूमिका निभाई।
सीएम ने प्रधानमंत्री को दिया स्मृति चिह्न
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
कलियुग में अलौकिक दिखी अवधपुरी
त्रेतायुग की अयोध्या सोमवार को कलियुग में भी अलौकिक दिखी। दीपोत्सव में सभी ने अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा के दीप जलाए। यहां रामायणकालीन व राम-सीता व ऋषि मुनियों समेत 35 स्वागत द्वार बनाये गए। 10 राज्यों के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। 16 झांकियां निकलीं। दीपोत्सव के 15.76 लाख दीपों के लिए 22 हजार वालंटियरों ने 35 हजार लीटर सरसों का तेल दीपों में डाला। 2500 टन फूलों से अयोध्या की सजावट की गई। 50 हजार पताकाएं लगाई गईं। यहां रूस, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, फिजी, नेपाल व त्रिनिडाड व टोबैगो समेत 8 देशों की रामलीला का मंचन किया गया। 120 विदेशी कलाकारों की प्रतिभा को रामनगरी में मंच मिला। चौराहों पर रंगोली बनाकर समृद्धि की कामना की गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

पाकिस्तान की खैर नहीं... वैश्विक नेताओं ने PM मोदी से किया संपर्क, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की; भारत को समर्थन की पेशकश की

पहलगाम हमला: केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक

Mann ki Baat: हर भारतीय का खून खौल रहा है, मन में बहुत पीड़ा है...' पहलगाम आतंकी हमले पर बोले PM Modi

Anti National Comments: पहलगाम आतंकी हमले पर 'राष्ट्र-विरोधी' टिप्पणी करने के लिए हिरासत में ली गई महिला

पाकिस्तान से तनाव के बीच नौसेना ने अरब सागर में मचाई खलबली, दुश्मन को दिखाई एंटी शिप मिसाइल की ताकत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited