देशभर में छाया होली का उल्लास, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
Holi 2024: होली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गजों ने देशवासियों को पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा, देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।

राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने दीं होली की शुभकामनाएं
Holi 2024: होली का पावन पर्व पूरा देश मना रहा है। हर कोई होली के रंगों में सराबोर है। इस बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, प्रेम और भाईचारे की भावना अधिक मजबूत हो और यह पर्व सबके जीवन में सुख-समृदिध का संचार करे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा, 'सभी देशवासियों को उमंग और उत्साह के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। समरसता और सद्भाव का यह त्योहार भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है । मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे तथा सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे।'
पीएम मोदी ने भी दीं शुभकामनाएं
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा , 'देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।' वहीं, केंद्र गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'सभी देशवासियों को रंग व हर्षोल्लास के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा,
उपराष्ट्रपति ने भी दी बधाई
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं। होली हमारे संबंधों को फिर से जीवंत करने और वसंत के आगमन का स्वागत करने के लिए एक मार्मिक मोड़ के रूप में कार्य करती है। यह जीवन के उत्सव और प्रकृति की प्रचुरता का प्रतीक है। होली के रंग हमारे जीवन को खुशियों, आशा और सद्भाव से भर दें। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी देशवासियों को शुभकानाएं दीं। उन्होंने कहा, होली का त्योहार हमारे विविध बहु-सांस्कृतिक समाज के जीवंत रंगों, एकजुटता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है, जो हमारी सभ्यता का सार रहा है। होली के आनंदमय उत्सव पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। आशा है रंगों का यह अनूठा त्योहार हमारे नागरिकों के बीच भाईचारे के बंधन को मजबूत करे और आपके जीवन में ख़ुशियों का संचार करे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

आज की ताजा खबर 1 अप्रैल 2025 हिंदी समाचार LIVE Updates: आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे, कठुआ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा....भारत-अमेरिका के बीच 13 दिवसीय सैन्य अभ्यास आज से शुरू

J&K के कठुआ में फिर तड़तड़ाई गोलियां, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी; जंगल में 3 आतंकी फंसे

Vande Bharat: कटरा से श्रीनगर की यात्रा अब होगी मात्र 3 घंटे में, जल्द चलेगी 'वंदे भारत', यात्रा होगी और आसान

Uttarakhand News: 'औरंगजेबपुर' अब कहलाएगा 'शिवाजी नगर', CM धामी ने कई जगहों के नाम बदले, देखें पूरी List

Jyotiraditya Video: ...जब गुना में आदिवासियों के संग नाचने लगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited