Sikkim CM Oath Ceremony: प्रेम सिंह तमांग ने लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
Sikkim new cm oath ceremony: सिक्किम के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रेम सिंह तमांग ने लगातार दूसरी बार शपथ ली है, SKM ने 31 सीटें जीतकर भारी बहुमत के साथ सिक्किम में सत्ता में वापसी की।

प्रेम सिंह तमांग ने लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
Sikkim new cm oath ceremony: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यहां पालजोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तमांग लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। एसकेएम ने 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीटें जीतकर भारी बहुमत के साथ सिक्किम में सत्ता में वापसी की।
राज्य में 2019 तक लगातार 25 वर्षों तक सत्ता पर काबिज रहा विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) केवल एक सीट हासिल कर सका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के नेता प्रेम सिंह तमांग को बधाई दी और कहा कि राज्य की प्रगति के लिए वह उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
हाल में संपन्न हुए सिक्किम विधानसभा के चुनाव में एसकेएम को 32 में से 31 सीट मिली थीं जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को एक सीट मिली थी। इसके बाद तमांग को एसकेएम विधायक दल का नेता चुना गया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर प्रेम सिंह तमांग को बधाई। उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं और सिक्किम की प्रगति के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।' तमांग ने लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। दो जून को एसकेएम की बैठक के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

मैं 'Times Now नवभारत' Digital में Assistant Editor के रूप में सेवाएं दे रहा हूं, 'न्यूज़ की दुनिया' या कहें 'खबरों के संसार' में काम करते हुए करीब...और देखें

'अगर माफी नहीं मांगी तो उनकी फिल्मों...', सिद्दारमैया सरकार के मंत्री की कमल हासन को चेतावनी

हिमाचल के कांगड़ा में महिला को दिखा PAK के निशान वाला संदिग्ध गुब्बारा; हरकत में आई पुलिस

Corona Case: महाराष्ट्र में कोरोना के 84 नए मामले मिले, इस साल अब तक 7 की मौत

मणिपुर में सरकार गठन की कवायद तेज, 'बिस्वजीत आवास' पर 25 भाजपा विधायकों का जमावड़ा; क्या पक रही खिचड़ी?

विदेश मंत्री जयशंकर का सामने आया बड़ा बयान, बोले- भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited