राहुल गांधी अपर‍िपक्‍व, पहले से ज्यादा हो गए बिगड़ैल, देश विरोधी ताकतों के साथ घूम रहे बोले किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल की राजनीतिक परिपक्वता पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सवाल उठाए हैं, कहा कि राहुल गांधी अपर‍िपक्‍व, पहले से ज्यादा हो गए बिगड़ैल।

राहुल गांधी की राजनीतिक परिपक्वता पर मंत्री किरेन रिजिजू ने सवाल उठाए हैं

Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को आईएएनएस से खास बातचीत में कांग्रेस सांसद राहुल की राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी जब विपक्ष के नेता बने तो मैं सोचा कि सुधर जाएंगे। उनके अंदर मैच्योरिटी आएगी, लेकिन मैच्योरिटी आने की जगह राहुल गांधी तो और भी बिगड़ गए हैं। पहली बार ऐसा हुआ कि लोकसभा और राज्यसभा में प्रधानमंत्री को बोलने नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के समय में वे वेल में आकर के उछल-उछल कर हंगामा करने लगे। लोकतंत्र में इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता है। भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री के बोलने के समय व्यवधान पैदा करने की परंपरा नहीं रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने यह इस तरह का दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार किया।

'देश विरोधी ताकतों के साथ खुलेआम घूम रहे हैं'

उन्होंने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी को सुधर जाना चाहिए था, लेकिन वो सुधरने की बजाय बहुत बुरी तरीके से बिगड़ गए हैं और देश विरोधी ताकतों के साथ खुलेआम घूम रहे हैं। अमेरिका में जाकर भारत को गाली देते हैं। देश विरोधी लोगों के साथ घूम रहे हैं, चाय पी रहे हैं। उनसे तालमेल बनाकर भारत को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। यह हमारे लिए अफसोस की बात है कि हमारे देश में ऐसा नेता है। ये शर्म का विषय है कि वो चुने हुए सांसद हैंं, लेकिन भारत विरोधी ताकतों के साथ खुलेआम घूमते हैं।
End Of Feed