रतन टाटा : अपनी सादगी और ईमानदारी के बूते बनाई अपनी एक अलग पहचान, रहे सादगीपूर्ण जीवन की मिसाल

भारत के सबसे सफल व्यवसायियों में से एक होने के साथ-साथ, वह अपनी परोपकारी गतिविधियों के लिए भी जाने जाते थे। परोपकार में उनकी व्यक्तिगत भागीदारी बहुत पहले ही शुरू हो गई थी।

Ratan Tata

रतन टाटा

Ratan Tata: रतन टाटा दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक थे, फिर भी वह कभी अरबपतियों की किसी सूची में नजर नहीं आए। उनके पास 30 से ज्यादा कंपनियां थीं जो छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में फैली थीं, इसके बावजूद वह एक सादगीपूर्ण जीवन जीते थे। रतन नवल टाटा का बुधवार रात को 86 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। सरल व्यक्तितत्व के धनी टाटा एक कॉरपोरेट दिग्गज थे, जिन्होंने अपनी शालीनता और ईमानदारी के बूते एक अलग तरह की छवि बनाई थी। रतन टाटा 1962 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से वास्तुकला में बी.एस. की डिग्री प्राप्त करने के बाद पारिवारिक कंपनी में शामिल हो गए।

1991 में अपने चाचा जेआरडी टाटा के बाद संभाली कमान

उन्होंने शुरुआत में एक कंपनी में काम किया और टाटा समूह के कई व्यवसायों में अनुभव प्राप्त किया, जिसके बाद 1971 में उन्हें समूह की एक फर्म नेशनल रेडियो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया। एक दशक बाद वह टाटा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बने और 1991 में अपने चाचा जेआरडी टाटा से टाटा समूह के चेयरमैन का पदभार संभाला। जेआरडी टाटा पांच दशक से भी अधिक समय से इस पद पर थे। यह वह वर्ष था जब भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को खोला और 1868 में कपड़ा और व्यापारिक छोटी फर्म के रूप में शुरुआत करने वाले टाटा समूह ने शीघ्र ही खुद को एक वैश्विक महाशक्ति में बदल दिया, जिसका परिचालन नमक से लेकर इस्पात, कार से लेकर सॉफ्टवेयर, बिजली संयंत्र और एयरलाइन तक फैला गया था।

कई बड़ी कंपनियां खरीदीं

रतन टाटा दो दशक से अधिक समय तक समूह की मुख्य होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन रहे और इस दौरान समूह ने तेजी से विस्तार करते हुए वर्ष 2000 में लंदन स्थित टेटली टी को 43.13 करोड़ अमेरिकी डॉलर में खरीदा, वर्ष 2004 में दक्षिण कोरिया की देवू मोटर्स के ट्रक-निर्माण परिचालन को 10.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर में खरीदा, एंग्लो-डच स्टील निर्माता कोरस समूह को 11 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा और फोर्ड मोटर कंपनी से मशहूर ब्रिटिश कार ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर को 2.3 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा।

परोपकारी गतिविधियों में रहे शामिल

भारत के सबसे सफल व्यवसायियों में से एक होने के साथ-साथ, वह अपनी परोपकारी गतिविधियों के लिए भी जाने जाते थे। परोपकार में उनकी व्यक्तिगत भागीदारी बहुत पहले ही शुरू हो गई थी। वर्ष 1970 के दशक में, उन्होंने आगा खान अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परियोजना की शुरुआत की, जिसने भारत के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में से एक की नींव रखी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

अमित कुमार मंडल author

करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

End of Article
संबंधित खबरें
USA से भारत खरीदेगा 31 प्रीडेटर ड्रोन देश में बनेंगी 2 परमाणु पनडुब्बियां कैबिनेट समिति ने दिखाई हरी झंडी

USA से भारत खरीदेगा 31 प्रीडेटर ड्रोन, देश में बनेंगी 2 परमाणु पनडुब्बियां; कैबिनेट समिति ने दिखाई हरी झंडी

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन का शोक घोषित राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन का शोक घोषित, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Ratan Tata Death News रतन टाटा के निधन से शोक की लहर पीएम मोदी समेत इन दिग्गज लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Ratan Tata Death News: रतन टाटा के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी समेत इन दिग्गज लोगों ने दी श्रद्धांजलि

10 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़ आज की ताजा खबर रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन का शोक घोषित राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर और बंगाल सरकार के बीच बातचीत रही बेनतीजा

10 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़, आज की ताजा खबर: रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन का शोक घोषित; राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर और बंगाल सरकार के बीच बातचीत रही बेनतीजा

Ratan Tata देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Ratan Tata: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited