सैम पित्रोदा ने अब की नस्लीय टिप्पणी, बोले-दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे और नॉर्थ इस्ट के लोग चाइनीज दिखते हैं, BJP का पलटवार

Sam Pitroda racist comment : भारत के विविधतापूर्ण संस्कृति पर अपनी राय रखते हुए कांग्रेस नेता ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के लोग सफेद गोरे जैसे दिखते हैं जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। पित्रोदा के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।

Sam Pitroda racist comment : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस बार भारतीय लोगों पर नस्लीय टिप्पणी की है। भारत के विविधतापूर्ण संस्कृति पर अपनी राय रखते हुए कांग्रेस नेता ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के लोग सफेद गोरे जैसे दिखते हैं जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब जैसे दिखते हैं। जाहिर है कि भारतीय लोगों पर उनका यह बयान विवाद खड़ा कर सकता है। भारतीय जनता पार्टी उनके इस बयान पर हमलावर हो गई है।
पित्रोदा के इस बयान पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि ये शब्द उनके हैं लेकिन यह सोच राहुल गांधी की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पित्रोदा को घेरते हुए कहा कि 'हम देखने में अलग-अलग लग सकते हैं लेकिन हम एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो।'
यह भी पढ़ें- मायावती ने क्यों आकाश आनंद के पर कतर दिए
End Of Feed