सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म, योगी आदित्यनाथ के बयान पर कांग्रेस- इसका मतलब दूसरे धर्म खत्म

राजस्थान के जालोर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के एक कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को भारत का राष्ट्रीय धर्म बताया तो कांग्रेस की त्यौरी चढ़ गई।

सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नीलकंठ महादेव मंदिर से जुड़े एक कार्यक्रम में यह बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे लिए निजी स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रीय धर्म है, इससे जुड़ने से देश सुरक्षित हो जाता है। हमारे धर्म स्थलों को तोड़ा जाता है तो उसका फिर से निर्माण भी होता है। अयोध्या उसका उदाहरण है जहां करीब 500 साल बाद फिर से भव्य मंदिर बन रहा है। यही नहीं अगर किसी कालखंड में धर्मस्थलों को अपवित्र किया गया है को उनकी पुनर्स्थापना का अभियान चले। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस हमलावर है।
संबंधित खबरें

योगी आदित्यनाथ के बयान पर कांग्रेस हमलावर

संबंधित खबरें
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि अगर सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है तो इसका मतलब सिख, जैन, बौद्ध,ईसाई, इस्लाम और निरंकार जैसे धर्म खत्म। उन्होंने कहा कि यह समझ के बाहर है कि बीजेपी क्या संविधान को नहीं समझती है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है। यहां पर राज्य की नजर में सभी धर्म बराबर हैं। सिर्फ और सिर्फ सांप्रदायिकता की राजनीतिक को बढ़ावा दिया जा रहा है और उसका मकसद क्या है देश की जनता भी समझ रही है।पहले बता दो सनातन धर्म में महिलाओं, दलितों व पिछड़ों का स्थान कहा है फिर आगे की बात करते हैं ।
संबंधित खबरें
End Of Feed