बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस, सीएम ने जताया शोक
बीते एक महीने से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में प्रभात झा का इलाज चल रहा था। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके थे।

प्रभात झा का निधन
Prabhat Jha passes away: मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। प्रभात झा 67 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार थे और बीते एक महीने से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। झा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके थे। सीएम मोहन यादव सहित कई बीजेपी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
2010 में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने
प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। झा (67) के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले झा बाद में भाजपा में शामिल हो गए और 2010 में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने। झा 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक उच्च सदन में रहे। उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, झा का अंतिम संस्कार शनिवार को बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने झा के निधन पर दुख व्यक्त किया।
दिमागी बुखार से बिगड़ी हालत
दिमागी बुखार के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर दो दिन बाद 29 जून को प्रभात झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था और यहीं उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। प्रभात झा मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके थे।
मध्य प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता
प्रभात झा मध्य प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता थे और उनकी गिनती ग्वालियर-चंबल के कद्दावर बीजेपी नेताओं में होती थी। वह दो बार राज्यसभा सांसद भी रह चुके थे। वह मूल रूप से बिहार से थे, इसके बावजूद प्रभात झा ने मध्य प्रदेश में अपनी पहचान बनाई और बड़े नेता के तौर पर पहचान जाते रहे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

जनजाति को आदिवासी कहना नहीं माना जाएगा अपराध; झारखंड हाईकोर्ट ने कर दी ये बड़ी टिप्पणी

'सबको प्यारी होती है जान...', CM अब्दुल्ला का छलका दर्द, पर्यटकों से बोले- हालात देखकर करें फैसला

Ranya Rao: 'गोल्ड स्मगलिंग केस' में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत की खारिज

जून से अगस्त तक होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी, ऐसे होगा आवेदन

Pahalgam Attack: 'बांग्लादेश भी बड़ा छटपट कर रहा है, उसको भी...', BJP MP निशिकांत दुबे ने की 'बड़ी डिमांड'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited