Weather Update: समूचा उत्तर भारत झुलस रहा भीषण गर्मी की मार से, इस तारीख से मामूली राहत की संभावना
North India Weather Update:राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में पिछले दो दिनों में लू लगने के मामलों में वृद्धि और कई लोगों के मौत की सूचना है। दिल्ली में कम से कम 14 वर्षों में सबसे गर्म रात दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।



उत्तर भारत झुलस रहा भीषण गर्मी की मार से
heat wave in north india: उत्तरी और पूर्वी भारत के कई हिस्से बुधवार को भयानक लू की स्थिति से जूझ रहे हैं और पश्चिमी विक्षोभ अगले कुछ दिनों में मामूली राहत दे सकता है। साथ ही अब मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों और ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी हुई है।ताजा पश्चिमी विक्षोभ से उत्तरी क्षेत्र में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में 20 जून को हल्की बारिश की उम्मीद की जा सकती है।
लंबे समय तक सूखे के बाद बुधवार को देहरादून सहित उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में शिमला और आसपास के इलाकों में आंधी और बारिश से कुछ राहत मिली।गंभीर जल संकट से जूझ रही दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो 1969 के बाद जून में सबसे अधिक है।हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 45 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरुग्राम में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें-Delhi: झुलसाती गर्मी के बीच दिल्ली में बिजली की मांग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें कितनी पहुंची खपत
गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। पंजाब के संगरूर में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट में तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भीषण गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। वहीं पावर ग्रिड भारी दबाव में हैं और शॉर्ट सर्किट और आग की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
दिल्ली में 12 मई से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है
दिल्ली में 12 मई से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। इन 36 दिनों में शहर में 16 दिन तक पारा 45 डिग्री तक पहुंचा या उसके पार चला गया। दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में लू लगने और गर्मी के कारण मरीजों की भीड़ देखी जा रही है।आईएमडी के अनुसार देश के लगभग 40 प्रतिशत हिस्से में लू के दिनों की संख्या सामान्य से दोगुनी दर्ज की गई है। पिछले कुछ हफ्तों में राजस्थान में तापमान दो बार 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और दिल्ली में लगातार 36 दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
मैं 'Times Now नवभारत' Digital में Assistant Editor के रूप में सेवाएं दे रहा हूं, 'न्यूज़ की दुनि...और देखें
Jammu Kashmir: शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो मददगारों को दबोचा; हथियार और गोला-बारूद बरामद
आज की ताजा खबर: शोपियां में आतंकी ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, गोला-बारूद जब्त; कैलिफोर्निया में बम विस्फोट से मचा हड़कंप
YouTuber ज्योति मल्होत्रा 'पहलगाम आतंकी हमले' से पहले पाकिस्तान गई थीं, चीन का भी किया था दौरा
ब्रह्मोस ने पाकिस्तान के हवाई ठिकानों को बर्बाद किया, चीन से उधार ली गई एयर डिफेंस सिस्टम काम नहीं आई, बोले अमित शाह
Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मनाया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
Stocks To Watch Today : मुनाफावसूली से सेंसेक्स-निफ्टी नीचे, ग्लोबल संकेत और कॉर्पोरेट नतीजों पर रहेगी नजर
शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने दी बदनाम करने की धमकी, भाई ने दोस्तों संग मिलकर की हत्या, 4 गिरफ्तार
अयोध्या में फिर गूंजेगा जय श्रीराम, राजा राम को मिलेगा दिव्य सिंहासन, 3 जून से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा पर्व
चैन की नींद सोया था लड़का तभी सांप ने डस लिया, सेकंडों में हो गई मौत, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
शाहरुख खान ने 35 साल पहले अपने दोस्तों संग ऐसे उठाया था ट्रेन जर्नी का मजा, तस्वीर देख फैंस ने कहा-'कोई इतना हैंडसम...'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited