देश

उधमपुर मुठभेड़ में एक जवान शहीद, छिपे आतंकियों की तलाश तेज, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

डोडा-उधर्मपुर बॉर्डर पर आतंकियों के साथ शुक्रवार शाम हुई मुठमेड़ में घायल सेना का एक जवान शहीद हो गया। यह मुठभेड़ सियोज ढार इलाके में हुई। इलाके में अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इसके बाद उधमपुर जिले खासकर जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है।

Image

उधमपुर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा है। तस्वीर सांकेतिक-PTI

Photo : PTI

Udhampur encounter : डोडा-उधर्मपुर बॉर्डर पर आतंकियों के साथ शुक्रवार शाम हुई मुठमेड़ में घायल सेना का एक जवान शहीद हो गया। यह मुठभेड़ सियोज ढार इलाके में हुई। इलाके में अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इसके बाद उधमपुर जिले खासकर जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। कल शाम हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाके में अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकियों की तलाश में शनिवार तड़के सुरक्षाबलों ने उधमपुर जिले की ऊंची जंगली चोटियों पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है।

आतंकियों के मौजूदगी की मिली खुफिया सूचना

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और पुलिस ने ऊंचाई वाले इलाके सेओज धार से लगे दूदू पुलिस थाना क्षेत्र में एक अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुठभेड़ जारी है। एसओजी, पुलिस और सेना की संयुक्त टीमें मौके पर मौजूद हैं।’

रात लगभग आठ बजे शुरू हुई मुठभेड़

खबरों के अनुसार, इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। इससे पहले, व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि किश्तवाड़ के एक इलाके में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान के दौरान रात लगभग आठ बजे कोर के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें