Karnataka: येदियुरप्पा के बेटे के अध्यक्ष बनने से खुश नहीं हैं सी टी रवि? कहा- कुछ 'सवाल' परेशान कर रहे हैं

Karnataka: भाजपा ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के छोटे बेटे विजयेंद्र (47) को अपनी राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। विजयेंद्र इससे पहले पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

ct ravi

सी टी रवि भी थे कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में (CTRaviBJP)

Karnataka: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के पद पर येदियुरप्पा के बेटे बी. वाई. विजयेंद्र की नियुक्ति हो चुकी है। इसे लेकर विपक्ष को परिवारवाद के मुद्दे पर भाजपा को घेर ही रही है, अब उसके अपने भी इस पर सवाल उठाने लगे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता सी टी रवि ने शनिवार को इन मुद्दों पर जहां सवालों से बचने की कोशिश की वहीं एक बड़ी और गूढ़ टिप्पणी में कर गए। उन्होंने कहा कि उन्हें भी कुछ 'सवाल' परेशान कर रहे हैं।

क्या बोले सी टी रवि

विजयेंद्र की नियुक्ति को वंशवाद की राजनीति के रूप में देखे जाने के सवाल पर रवि ने कहा-"अगर मैं इस बारे में कुछ भी बोलूंगा, तो इसका गलत अर्थ लगाए जाने की संभावना है। आप (मीडिया) मेरा पिछला वीडियो दिखाएंगे, और आप इसे अलग-अलग चीजों से जोड़ सकते हैं। मैं इस स्थिति में इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। यह सवालों के रूप में मुझे भी उसी तरह परेशान कर रहा है, जैसे आपको कर रहा है। मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के मन में जो सवाल हैं, उन पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करना उचित नहीं होगा"

नाराज हैं सी टी रवि?

कर्नाटक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सी टी रवि भी थे। इसलिए जब उनसे पार्टी नेतृत्व से नाराज होने के बारे में पूछे गया तो सी टी रवि ने कहा- "मैंने विजयेंद्र को अपनी ओर से बधाई दे दी है। यह ताकत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। यह जिम्मेदारी कोई मांग कर ली जाने वाली चीज नहीं है। मैं किसी पद का आकांक्षी नहीं हूं और पिछले ढाई दशकों में मैंने पार्टी से कोई पद नहीं मांगा है, लेकिन मुझे पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे निभाया है। जब मैंने पद नहीं मांगा,तो परेशान या असंतुष्ट होने का सवाल ही नहीं उठता।"

विजयेंद्र बने हैं पहली बार विधायक

भाजपा ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के छोटे बेटे विजयेंद्र (47) को अपनी राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। विजयेंद्र इससे पहले पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। विजयेंद्र 2023 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शिवमोगा जिले की शिकारीपुरा सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited