UP By-Election: उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की प्रभारियों की सूची, मिल्कीपुर की जिम्मेदारी अवधेश प्रसाद को

SP in UP By-Election: उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुटे हैं इसी क्रम में सपा ने प्रभारियों को सूची जारी कर दी है।

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं

SP in UP By-Election: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज करते हुए सोमवार को प्रभारियों को सूची जारी कर दी। कोटहरी में शिवपाल सिंह यादव को प्रभारी बनाया गया है। वहीं मिल्कीपुर की जिम्मेदारी अवधेश प्रसाद को सौंपी गई है। मिर्जापुर का वीरेंद्र सिंह, करहल का चंद्रदेव यादव, फुलपुर का इंद्रजीत सरोज व सीसामऊ का राजेंद्र कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से छह सीटों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। शेष चार सीटों पर जल्द ही प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।
End Of Feed