तंदूर कांड से लेकर मीरा रोड तक, रूह कंपा देती हैं हैवानियत भरी ये 5 हत्याएं
Mira Road murder : नृशंस एवं बर्बर हत्याओं के बारे में जानकर हर किसी के मन में बस यही सवाल उठता है कि आखिर कोई व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है? लेकिन ये घटनाएं समाज की विकृत मानसिकता से परदा उठाती हैं। जघन्य अपराधों के बारे में जानकर शरीर में सिहरन दौड़ जाती है।

सनसनीखेज वारदातों से जब-जब दहला देश।
Mira Road murder : मुंबई के मीरा रोड इलाके में लिव इन पार्टनर की हुई जघन्य हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आरोपी मनोज साने ने 32 साल की अपनी पार्टनर सरस्वती वैद्य के शव के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। हैरान करने वाली बात यह है कि साने को अपने इस जघन्य कुकृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। इस तरह के हत्याकांड दुर्लभतम हत्याओं की श्रेणी में आते हैं। देश में इस तरह के कई अन्य जघन्य भी अपराध हुए हैं जिनके बारे में जानकर शरीर में सिहरन दौड़ जाती है। नृशंस एवं बर्बर हत्याओं के बारे में जानकर हर किसी के मन में बस यही सवाल उठता है कि आखिर कोई व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है? लेकिन ये घटनाएं समाज की विकृत मानसिकता से परदा उठाती हैं। यहां हम कुछ इसी तरह की घटनाओं के बारे में आपको बताएंगे-
तंदूर मर्डर केस, 1995
साल 1995 की मर्डर की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या इतनी बेरहमी से कर सकता है, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। इस हत्याकांड की जड़ में एक प्रेम कहानी थी। सुशील शर्मा नाम के शख्स ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी नैना साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद सुशील उसके शव को लेकर दक्षिणी दिल्ली के एक रेस्तरां पहुंचा। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपनी पत्नी के शव को तंदूर में डालकर जला दिया। इस मामले में सुशील को फांसी की सजा हुई लेकिन बाद में उसकी सजा आजीवन कारावास में तब्दील हो गई। जेल में 29 साल बिताने के बाद वह 2018 में जेल से छूट गया।
निठारी किलिंग, 2006
नोएडा की मर्डर की यह घटना भी नृशंस और विभत्स थी। निठारी गांव की रिंपा हलदर का रेप एवं हत्या करने के आरोप में सुरिंदर कोली को फांसी की सजा हुई। सुरिंदर नोएडा में मोनिंदर सिंह पंढेर के यहां काम करता था। पंढेर के घर के बाहर नाले से कई बच्चों के नरकंकाल एवं लापता लड़कियों के सामान मिले थे। जांच में पता चला कि कोली ने कई लड़कियों की हत्या करने के बाद और ड्रेन में शवों को फेंकने से पहले उनके कई टुकड़े किए। आरोपी के घर के बाहर नाले से नरकंकाल बरामद होने के बाद इस हत्याकांड से पर्दा उठा। इस मामले में कोली को फांसी की सजा हुई लेकिन बाद में उसकी यह सजा आजीवन कारावास में तब्दील कर दी गई।
लड़की के साथ वहशीपन की हदें पार, 2022
उन्नाव के इस रेप एवं मर्डर केस के बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए। यहां 14 नवंबर को एक 18 साल की लड़की अपने घर में मृत अवस्था में मिली। लड़की के प्राइवेट पार्ट्स पर जख्म के निशान थे। इस मामले में उन्नाव पुलिस ने रेप एवं मर्डर के आरोप में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की की मौत की वजह उसके प्राइवेट पार्ट से बहुत ज्यादा मात्रा में ब्लीडिंग होना बताई गई। यह घटना उस समय हुई जब स्नातक की छात्रा अपने घर में अकेले थी। तभी 25 साल का युवक घर में दाखिल हुआ और उसके साथ दुष्कर्म किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुष्कर्म करने से पहले उसने दवा का सेवन किया था। लड़की के विरोध के बावजूद वह तब तक रेप करता रहा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई। लड़की के प्राइवेट पार्ट से रक्त आता देख आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया। बाद में लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
श्रद्धा वालकर हत्याकांड, 2022
18 मई 2022 को आफताब पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी। इस हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया। श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को दहला कर रख दिया। पूछताछ में आफताब ने बताया कि 18 मई को श्रद्धा से उसकी लड़ाई हुई, इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मुंबई की रहने वाली श्रद्धा अपने प्रेमी आफताब के साथ दिल्ली में महरौली इलाके में रहा करती थी। दोनों महरौली के एक फ्लैट में लिव इन रिलेशन में थे। बाद में दोनों के रिश्ते पटरी से उतरने लगे। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आफताब ने चाकू से उसकी लाश के 35 टुकड़े किए। आफताब ने इन टुकड़ों को कई दिनों तक अपने घर के फ्रिज में रखा। वह रोजाना रात में शव के टुकड़ों को महरौली के जंगल एवं अन्य जगहों पर फेंक आया करता था। आफताब अभी न्यायिक हिरासत में है। जघन्य हत्या का यह मामला अभी कोर्ट में है।
साक्षी हत्याकांड, 2023
गत 28 मई, 2023 को 21 साल के साहिल खान ने 16 साल की साक्षी पर चाकूओं से ताबड़-तोड़ कई हमले किए। साहिल यहीं नहीं रुका। साक्षी को चाकू से गोदने के बाद उसने भारी पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। यह वारदात एक भीड़भाड़ वाली गली में हुई, लेकिन इस दौरान गली में आने-जाने वाले राहगीर तमाशबीन बने रहे। किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल फरार हो गया। साक्षी पर हमले की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई। बाद में पुलिस ने साहिल को बुलंदशहर के पास गिरफ्तार किया। हत्या की इस घटना में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
करीब 20 सालों से पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए प्रिंट, एजेंसी, टेलीविजन, डिजिटल के अनुभव ने समाचारों की एक अंतर्दृष्टि और समझ विकसित की है। इ...और देखें

कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी को बताया 'पाखंडी', कहा- मुख्यमंत्री वाकयुद्ध का ले रही हैं आनंद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने PM मोदी से की मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई चर्चा, केंद्र से मांगी सहायता

Holi Mangal Milan: अर्जुनराम मेघवाल, अनुराग ठाकुर और अन्य गणमान्यों के साथ भारत विकास परिषद का धमाकेदार 'होली मंगल मिलन'

केरल में तुषार गांधी के खिलाफ नारेबाजी; 5 प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज

होली और जुमा साथ-साथ; दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर; 25,000 से अधिक कर्मी तैनात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited