मोदी 3.0 पर देश का पहला ओपिनियन पोल, जानिए क्या कहती है जनता

देश की जनता ने लगातार तीसरी बार Narendra Modi के हाथों में देश की कमान सौंपी है। हालांकि ने विपक्ष का दावा है कि यह सरकार अपने 5 साल पूरा नहीं करेगी. इसी को लेकर देखिए Jan Gan Ka Mann में आखिर जनता की राय क्या है ?

times now survey

मोदी सरकार तीसरे कार्यकाल में कितनी मजबूत

2024 के लोकसभा के नतीजों ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। नतीजों में विपक्ष ने उत्साही प्रदर्शन दिखाकर BJP के हाथ से लोकसभा में बहुमत छीन लिया। हालांकि BJP ना सही, लेकिन उसके गठबंधन NDA, बहुमत हासिल करने में कामयाब रहा। देखिए Times Now Navbharat-Matrize के सर्वे में कि आखिर इस बार बहुमत ना हासिल करने के बाद BJP को लेकर, वहीं साथ ही NDA के प्रदर्शन से जनता कितनी खुश है।
विपक्ष के ED-CBI के दुरुपयोग के आरोप से कितना सहमत ?
  • पूरी तरह असहमत: 49%
  • पूरी तरह सहमत: 24%
  • जानकारी नहीं : 15%
  • कुछ हद तक : 12%
तीसरे टर्म में और बड़े फैसले के मोदी के ऐलान पर उम्मीद बरकरार है ?
  • हां: 54%
  • नहीं: 36%
  • कह नहीं सकते: 10%
नीतीश-नायडू डिपेंडेंट होने से मोदी के फैसले लेने की क्षमता पर असर दिख रहा है ?
  • हां: 34%
  • नहीं : 61%
  • कह नहीं सकते: 5%
केंद्र में विपक्षी गठबंधन को लेकर आपकी क्या राय है ?
  • कोई खास प्रभाव नहीं: 55%
  • बहुत ज्यादा प्रभावशाली: 22%
  • कुछ हद तक प्रभावशाली: 16%
  • अभी बताना संभव नहीं: 7%
केंद्र सरकार के इस कार्यकाल में सबसे बड़ी चुनौती क्या हो सकती है?
  • गठबंधन सरकार की स्थिरता: 21%
  • बेरोजगारी : 18%
  • महंगाई: 12%
  • किसान और खेती: 9%
  • भ्रष्टाचार : 9%
  • विकास से जुड़े मुद्दे: 8%
  • अन्य कोई मुद्दा: 7%
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी की भूमिका कैसी है?
  • दमदार: 22%
  • कोई असर नहीं: 41%
  • प्रभावी लेकिन नकारात्मक: 32%
  • अभी बताना संभव नहीं : 5%
मोदी 3.0 सरकार की स्थिरता पर आपकी राय क्या है ?
  • 5 साल पूरा करेगी: 46%
  • शायद 5 साल चल जाए: 27%
  • 5 साल से पहले गिरेगी: 19%
  • कह नहीं सकते: 8%
लोकसभा चुनाव में यूपी में BJP के सेटबैक का जिम्मेदार कौन ?
  • केंद्रीय नेतृत्व: 26%
  • राज्य इकाई: 24%
  • राज्य में आपस की खटपट: 46%
  • कह नहीं सकते: 4%
लोकसभा में BJP की सीटें लगभग आधी रह गईं क्योंकि...
  • राम मंदिर से काउंटर पोलराइजेशन हुआ: 17%
  • जातिवादी समीकरण उल्टा पड़ा : 22%
  • खराब टिकट बंटवारा: 26%
  • आपस का भितरघात: 31%
  • अन्य : 4%
बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के लिए मोदी सरकार के रवैये से संतुष्ट हैं ?
  • हां: 47%
  • नहीं: 28%
  • भारत के हाथ में कुछ नहीं : 19%
  • कह नहीं सकते : 6%
2024 चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन से यूपी पर क्या असर होगा ?
  • अकेले लड़कर भी बेहतर कर सकती है: 16%
  • SP के साथ गठबंधन में ही बेहतर करेगी: 38%
  • कोई असर नहीं पड़ेगा: 42%
  • कह नहीं सकते: 4%
राजनीति की केंद्रीय भूमिका में अखिलेश यादव के नजर आने का असर क्या है ?
  • यूपी में SP को फायदा: 31%
  • यूपी में SP को नुकसान: 29%
  • कोई फर्क नहीं पड़ेगा : 38%
  • कह नहीं सकते: 2%
CM के तौर पर सबसे बेहतर कार्यकाल किसका मानते हैं ?
  • योगी आदित्यनाथ: 54%
  • अखिलेश यादव: 23%
  • मायावती: 19%
  • इनमें से कोई नहीं: 4%
विधानसभा उपचुनाव में BJP का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो योगी का क्या होगा ?
  • मुश्किल में पड़ेंगे: 27%
  • कोई फर्क नहीं : 64%
  • कह नहीं सकते : 9%
योगी को लेकर RSS की भूमिका को कैसे देखते हैं ?
  • CM बनाए रखने के पक्ष में: 61%
  • CM पद से हटाने का समर्थक: 17%
  • तटस्थ बना हुआ है: 20%
  • कह नहीं सकते: 2%
अगर यूपी में Yogi को CM पद से हटा दिया जाए तो क्या होगा?
  • BJP को जबरदस्त नुकसान: 58%
  • BJP को नुकसान लेकिन मैनेज हो जाएगा : 16%
  • BJP को फायदा: 14%
  • कोई फर्क नहीं : 9%
  • कह नहीं सकते : 3%
लोकसभा चुनाव में सेटबैक के बावजूद योगी आदित्यनाथ ताकतवर बने हुए हैं ?
  • हां: 63%
  • नहीं: 31%
  • कह नहीं सकते: 6%
वक्फ बिल को JPC में भेजे जाने पर आपकी राय ?
  • मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: 45%
  • मोदी के सामने गठबंधन की मजबूरी: 31%
  • मुस्लिम विरोधी बताने से सरकार बैकफुट पर: 21%
  • कह नहीं सकते : 3%
लोकसभा चुनाव में यूपी में BJP के सेटबैक का जिम्मेदार कौन ?
  • केंद्रीय नेतृत्व: 26%
  • राज्य इकाई: 24%
  • राज्य में आपस की खटपट: 46%
  • कह नहीं सकते: 4%
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

शिशुपाल कुमार author

पिछले 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए खोजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक अपनी समझ विकसित की है। जिसमें कई सीनियर सं...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited