EXCLUSIVE: तोरण द्वार भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में बनेगा, पलामू हिंसा पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान [Video]
Giriraj Singh on Palamu violence: झारखंड के पलामू में दो पक्षों में झड़प के बाद अब भी तनाव का माहौल है। पुलिस लगातार उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन ले रही है। अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इलाके में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तोरण द्वार भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में बनेगा।

Giriraj Singh on Palamu violence : झारखंड के पलामू के पांकी में 15 फरवरी को शिवरात्रि के तोरण द्वार बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसा के बाद अब शांति है लेकिन पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पलामू में तनाव के बाद धारा 144 लागू है। संवेदनशील जगहों पर सुरक्षाबल तैनात हैं।आपको बता दें कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हजार से अधिक पुलिस जवान क्षेत्र में तैनात किए गए है। वहीं क्षेत्र के जितने भी धार्मिक स्थल है उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच पलामू हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बड़ा बयान दिया है।
आज तक देश में किसी भी ताजिया पर पत्थर नहीं फेंका गया
गिरिराज सिंह ने कहा कि तोरण द्वार भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में बनेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि सिर्फ हिंदुओं के त्योहार पर ही ऐसी साजिश होती है। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में मुस्लिमों की आबादी चिंता का विषय नहीं है बल्कि जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले कट्टरपंथी खतरा हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुओं के द्वारा आज तक देश में किसी भी ताजिया पर पत्थर नहीं फेंका गया है। लेकिन रामनवमी में होता है, तोरण द्वार में हुआ। तोरण द्वार भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में बनेगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की आबादी चिंता का विषय नहीं बल्कि जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले कट्टरपंथी ऐसा काम कर रहे हैं।
जहां सिर्फ मुस्लिम आबादी है वहां तोरणद्वार बनाने की क्या जरूरत
पलामू हिंसा को लेकर गिरिराज सिंह कट्टरपंथी मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो झारखंड से कांग्रेस MLA इरफान अंसारी ने पलामू के पांकी में हिंसा के पीछे RSS-BJP की साजिश बताया था। इरफान अंसारी ने कहा कि जहां सिर्फ मुस्लिम आबादी है वहां तोरणद्वार बनाने की क्या जरूरत है और अगर तोरणद्वार बनाना था तो मुस्लिमों से सहमति बनानी चाहिए थे। इरफान अंसारी ने कहा कि शोभायात्रा के रूट में बदलाव मंजूर नहीं है। पहले से तय रूट बदलने से हिंसा होती है।
देवघर में जिला प्रशासन द्वारा 144 लगाने के मामले पर कहा कि रूट से छेड़खानी करना गलत है, रूट नहीं बदलना चाहिए। जहां-जहां बदलने की कोशिश की गई वहां-वहां दंगा हुआ है। झारखंड में रूट को बदलने को लेकर झारखंड में पहले भी हंगामा हो चुका है। और इरफान अंसारी ने कहा कि जहां मुस्लिमों की संख्या ज्यादा है वहां सहमति बना कर ही शिवरात्रि का जुलूस निकालना चाहिए था या गेट बनाना चाहिए था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना च...और देखें
JNU की पूर्व छात्रा शेहला रशीद को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को देशद्रोह का केस वापस लेने की दी अनुमति
Chamoli Avalanche: चमोली हादसे में 4 लोगों की मौत, 5 अभी भी लापता; 46 का अस्पताल में इलाज जारी
मणिपुर पर शाह की अधिकारियों संग बड़ी बैठक; बोले- 8 मार्च से सभी सड़कों पर लोगों के लिए आवाजाही करें सुनिश्चित
दूल्हा, नाच-गाना और बांस, जब PM मोदी ने सुनाई 'विचित्र कानूनों' की कहानी, 'लुटियन गैंग' पर कसा तंज
छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
Aaj Ka Rashifal 2 March 2025: आज इन 4 राशि वालों का अपने लव पार्टनर हो सकता है झगड़ा, वाणी पर रखें संयम, जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां
गोविंदा संग तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा-'मेरी बेटी जवान हो रही थी...'
JNU की पूर्व छात्रा शेहला रशीद को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को देशद्रोह का केस वापस लेने की दी अनुमति
Himachal Landslides: हिमाचल में तबाही का मंजर, आफत की बारिश-लैंडस्लाइड से 112 सड़कें बंद; इन चीजों के मिट गए नामों निशान
डेल स्टेन ने अफगानिस्तान के आईसीसी टूर्नामेंट जीतने को लेकर की सबसे बड़ी भविष्यवाणी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited