'द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले' उदित राज ने ट्वीट कर किया महामहिम का अपमान

Udit Raj News: अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादत बयान दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मुर्मू जैसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले। बीजेपी इस ट्वीट को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है।

मुख्य बातें
  • कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति को लेकर दिया विवादित बयान
  • न्यायाधीशों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं उदित राज
  • पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को लेकर उदित राज ने कहा था- कोविंद जी राष्ट्रपति बने तो दलित खुश हुए और भला एक चपरासी का नही कर पाए

Udit Raj Tweet: एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रही है वहीं उसके कुछ नेता ऐसे हैं जो अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। इनमें एक नाम है उदित राज का, जो अक्सर विवादित बयानों के लिए मशहूर है। उदित राज (Udit Raj) ने देश की पहली दलित महिला राष्ट्रपति Droupadi Murmu को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।'
संबंधित खबरें

बीजेपी का हमला

राष्ट्रपति पर कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने का पलटवार किया और कहा, 'बार-बार देश के सर्वोच्च पद और आदिवासी समाज को अपमानित करना कांग्रेस का चरित्र है, कांग्रेस हमेशा आदिवासी समाज के खिलाफ रही है। क्या कांग्रेस आदिवासी समाज के इस अपमान का समर्थन करती है' विवाद बढ़ा तो उदित राज ने सफाई देते हुए कहा, 'मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नही है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से।राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपती हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।'
संबंधित खबरें

विवादित बयानों के लिए हैं मशहूर

संबंधित खबरें
End Of Feed