मालामाल महाकाल: 10 महीने में बाबा को आया 130 करोड़ का चढ़ावा, 40 दिन में 1 करोड़ ने किए दर्शन
Mahakal Temple: 1 जनवरी 2024 से लेकर 10 फरवरी 2024 तक बाबा महाकाल के दर्शन करने वाले भक्तों आंकड़ा करीब 1 करोड़ 20 लाख से अधिक पहुंच गया है। वहीं, बीते 10 महीनों में मंदिर को 130 करोड़ रुपये की आय हुई है।
Mahakal Temple: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकाल मंदिर में धन की बारिश हो रही है। पिछले 10 महीनों में श्री महाकालेश्वर मालामाल हुए हैं। इन दिनों में मंदिर समिति को 130 करोड़ की आय हुई है। वहीं, महाकाल के दर्शन को पहुंचे भक्तों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अगर पछले 40 दिनों में आंकड़ों को देखा जाए तो 1 करोड़ 20 लाख भक्त बाबा महाकाल के दर्शन को पहुंचे हैं।
इसी के साथ मंदिर को लड्डू प्रसादी सहित शीघ्र दर्शन के साथ दान से करोड़ों रुपयों की आय हुई है। मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार महाकाल महालोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में लगातार वृद्धि हो रही है। 1 जनवरी 2024 से लेकर 10 फरवरी 2024 तक यह आंकड़ा करीब 1 करोड़ 20 लाख से अधिक पहुंच गया है।
चार गुना हुई श्रद्धालुओं की संख्या
उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध दक्षिण मुखी श्री महाकालेश्वर मंदिर में 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। इसके बाद यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। पहले शनिवार, रविवार, सोमवार और पर्व के दिन छोड़कर रोजाना करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे। इसके बाद ये संख्या में चार गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है। वर्तमान में करीब डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु रोजाना दर्शन करने पहुंच रहे हैं। दर्शन हेतु शनिवार, रविवार और सोमवार को आने वाले भक्तों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। यही कारण है कि भक्त किसी न किसी रूप में मंदिर में दान करके जाते हैं। महाकाल मंदिर में यह दान शीघ्र दर्शन, दान पेटी, लड्डू प्रसादी, जल अर्पण काउंटर से बढ़ा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

CDS चौहान और तीनों सेना प्रमुखों ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

'दुश्मन का दोस्त दुश्मन', निशिकांत दुबे की अपील-तुर्किये, अजरबैजान की यात्रा पर मत जाएं भारतीय

कोई हैरत नहीं कि पाकिस्तान को लगानी पड़ी सीजफायर की गुहार, भारत की हुई साफ जीत...बोले वॉर हिस्टोरियन टॉम कूपर

चीनी प्रचार मीडिया आउटलेट Global Times का 'X' अकाउंट भारत में प्रतिबंधित

पाकिस्तान ने BSF जवान को छोड़ा, वाघा बॉर्डर से स्वदेश लौटे पूर्णम कुमार, फिरोजपुर सीमा पर थे तैनात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited