UP ATS: उत्तरप्रदेश में रोहिंग्या के खिलाफ यूपी एटीएस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 जिलों से 74 गिरफ्तार

UP ATS: उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून—व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि एटीएस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुछ रोहिंग्या अवैध तरीके से रह रहे हैं। इस पर एटीएस ने स्थानीय पुलिस इकाइयों की मदद से एक अभियान चलाया और कुल 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यूपी एटीएस की रोहिंग्याओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (फाइल फोटो)

UP ATS: उत्तरप्रदेश में यूपी एटीएस ने रोहिंग्या के खिलाफ सोमवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की है। यूपी के छह जिलों में एटीएस ने छापे मारे हैं। इन छापों में 74 ऐसे रोहिंग्या को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध रूप से छिपकर रह रहे थे।

एटीएस को मिली थी सूचना

उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून—व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि एटीएस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुछ रोहिंग्या अवैध तरीके से रह रहे हैं। इस पर एटीएस ने स्थानीय पुलिस इकाइयों की मदद से एक अभियान चलाया और कुल 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
End Of Feed