UP Nagar Nigam Election Results: सीएम योगी का जलवा, रुझानों में 17 में से 16 सीटों पर बीजेपी आगे, सपा का सूपड़ा साफ

नगर निगम चुनाव में बीजेपी सबसे आगे है और सपा-बसपा का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है और वह सभी सीटों पर पिछड़ रही है। जानिए हर अपडेट-

UP nagar nikay 1280

बीजेपी आगे, सपा का सूपड़ा साफ

UP Nagar Nigam Election Results 2023: यूपी नगर निगम की सभी 17 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। सीएम योगी का जलवा साफ दिख रहा है। रुझानों में सभी 17 सीटों पर बीजेपी आगे है। सपा-बसपा दोनों का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है और वे सभी सीटों पर पिछड़ रही हैं। मेरठ में भी शुरुआती बढ़त के बाद सपा पीछे हो गई है। यहां सपा की स्थिति मजबूत बताई जा रही थी।
आज यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। इन नतीजों पर पूरे देश की नजर है। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ था। यूपी नगर निकाय की कुल 760 सीटों के लिए मतदान पूरा हो चुका है। इसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत सीटें है। आज यानी शनिवार 13 मई को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इस बार यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी-सपा के बीच माना जा रहा है।
लोकसभा चुनाव पर भी दिखेगा असर
यूपी निकाय चुनाव को लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। इन चुनावों के नतीजों का असर आगामी लोकसभा चुनाव पर भी देखने को मिल सकता है। इसलिए ये चुनाव नतीजे बीजेपी, सपा और बीएसपी तीनों के लिए बेहद अहम हैं। इस बार सभी दलों ने निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाई थी। बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला है। दोनों दलों ने पूरे दमखम के साथ प्रचार किया और नतीजे अपने पक्ष में आने की उम्मीद कर रहे हैं।
चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन की तरफ से मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यूपी निकाय चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई। नतीजे आप www.timesnowhindi.com पर भी देख सकते हैं। यहां आपको पल-पल का अपडेट दिया जा रहा है। सबसे पहले रुझान आ रहे हैं , इसके बाद नतीजों का दौर शुरू होगा। दोपहर बाद तक स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अमित कुमार मंडल author

करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited