दिल्ली में बनेगा अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान, PM मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक,रियल-टाइम डेटा और तकनीक से होगी निगरानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली में यमुना नदी की सफाई और पुनर्जीवन की स्थिति की समीक्षा के लिए एक व्यापक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री, जल शक्ति मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

DELHI CABINET

अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान' तैयार करने और उसे मास्टर प्लान के साथ जोड़ने का निर्देश

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली में यमुना नदी की सफाई और पुनर्जीवन की स्थिति की समीक्षा के लिए एक व्यापक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री, जल शक्ति मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में यमुना नदी की सफाई के लिए योजना की समीक्षा की गई, जिसमें अल्पकालिक (3 महीने), मध्यम अवधि (3 महीने से 1.5 वर्ष) और दीर्घकालिक (1.5 से 3 वर्ष) गतिविधियों को शामिल किया गया। इन गतिविधियों में नालों का प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवेज और डेयरी अपशिष्ट का प्रबंधन, औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन, अपशिष्ट जल उपचार अधोसंरचना में अंतर की पहचान, नदी के प्रवाह में सुधार, बाढ़ मैदान संरक्षण, ग्रीन रिवर फ्रंट का विकास और जन सहभागिता जैसे बिंदु शामिल रहे।

लीकेज और गैर-राजस्व जल को कम करने की बात

प्रधानमंत्री ने दिल्ली की पेयजल प्रणाली के सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए लीकेज और गैर-राजस्व जल को कम करने की बात कही। दिल्ली सरकार को समग्र जल प्रबंधन के लिए "अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान" तैयार करने और उसे मास्टर प्लान के साथ जोड़ने का निर्देश दिया गया। बैठक में हरियाणा, दिल्ली और प्रयागराज तक के यमुना के विभिन्न हिस्सों में की जा रही और भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री को अपशिष्ट जल उपचार ढांचे की वर्तमान स्थिति और शासन से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी गई जो यमुना की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।

छठ पूजा जैसे त्योहारों के दौरान लोगों का अनुभव बेहतर होना चाहिए- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में छठ पूजा जैसे त्योहारों के दौरान लोगों का अनुभव बेहतर होना चाहिए। उन्होंने जन भागीदारी आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया, जिसमें नागरिकों को नदी के पुनर्जीवन और उसके आसपास सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ब्रज क्षेत्र के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए "ब्रज यात्रा" को इस जन आंदोलन का हिस्सा बनाने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री ने यह भी सलाह दी कि रीयल-टाइम डेटा और स्पेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर नालों में प्रवाह और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के प्रदर्शन की निगरानी की जाए। इस डेटा के आधार पर योजनाएं बनाई जाएं और मौजूदा अधोसंरचना की दक्षता बढ़ाई जाए। प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों से समन्वय के साथ काम करने और यमुना नदी को फिर से स्वच्छ और जीवनदायिनी बनाने के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

भावना किशोर author

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 10 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यू...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited