Live Updates

Uttar Pradesh Ghosi By-Election Result 2023: सपा ने मारी बाजी, यादव बोले- नतीजे 2024 की ओर इशारा करते; BJP ने कहा- विश्लेषण करेंगे

UP Ghosi By Election Chunav Result 2023, Uttar Pradesh Ghosi Election Result 2023 (घोसी उपचुनाव के नतीजे, घोसी उपचुनाव परिणाम 2023): सपा के टिकट पर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के जुलाई में इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था। सपा से इस्तीफा देकर चौहान फिर भाजपा में लौट आए थे। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन सपा ने उनके मुकाबले सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौहान ने भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों के अंतर से हराया था।

UP Ghosi By-Election Result 2023 (घोसी उपचुनाव के नतीजे, घोसी उपचुनाव परिणाम 2023)
UP Ghosi By-Election Chunav Result 2023 (घोसी उपचुनाव के नतीजे, घोसी उपचुनाव परिणाम 2023): उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट (354) पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत हासिल की है। शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को इस सीट पर हुए बाई-पोल के परिणाम आए, जिसमें सपा के सुधाकर सिंह विजयी रहे, जबकि दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कैंडिडेट दारा सिंह चौहान रहे। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के हिसाब से सिंह ने चौहान को 42759 वोटों के अंतर से हराया।
Sep 8, 2023 | 08:21 PM IST

घोसी की जीत से साबित हुआ कि जनता ने ‘इंडिया' को स्वीकार किया: प्रमोद तिवारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की जीत ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की भी जीत है तथा यह साबित हो गया है कि जनता इस विपक्षी गठबंधन को स्वीकार कर लिया है। राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता तिवारी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘घोसी में सपा प्रत्याशी को मिली भारी जीत केवल सपा की जीत नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत है।’’ उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत ने सिद्ध कर दिया कि केवल गठबंधन पार्टियों और उनके नेताओं ने ही नहीं, जनता ने भी ‘इंडिया’ को स्वीकार कर लिया है। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुक्रवार को आए नतीजे के मुताबिक समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है।
Sep 8, 2023 | 07:21 PM IST

Ghosi के नतीजे ने BJP के लिए बजा दी खतरे की बड़ी घंटी!

घोसी विधानसभा उप-चुनाव के नतीजे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए खतरे की बड़ी घंटी बजा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश (यूपी) की इस सीट के बाई-पोल में समाजवादी पार्टी (सपा) की जीत हुई है। ऐसा होने... पढ़ें, पूरी खबर।
Sep 8, 2023 | 07:09 PM IST

सुधाकर सिंह से कितना पीछे रहे बाकी कैंडिडेट्स? देखिए

Sep 8, 2023 | 07:07 PM IST

घोसी में जीत गई सपा

Sep 8, 2023 | 06:40 PM IST

घोसी उपचुनाव परिणाम पर क्या बोली बीजेपी?

Sep 8, 2023 | 06:30 PM IST

घोसी में जीत पर क्या बोले रामगोपाल यादव?

Sep 8, 2023 | 06:19 PM IST

कौन हैं अखिलेश यादव के सिपाही सुधाकर सिंह जो बनकर उभरे घोसी के नए किंग? जानिए

उत्तर प्रदेश (यूपी) में घोसी विधानसभा उप-चुनाव में शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को समाजवादी पार्टी (सपा) की जीत हुई। सूबे के पूर्व सीएम और पार्टी चीफ अखिलेश यादव के सिपाही सुधाकर सिंह इस बाई-पोल में अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर भारी पड़े। सिंह सपा के... पढ़ें, पूरी खबर।
Sep 8, 2023 | 06:05 PM IST

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- क्या विपक्ष अब EVM, सरकारी मशीनरी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाएगा?

Sep 8, 2023 | 05:51 PM IST

घोसी में कैसे हार की कगार पर पहुंच गई बीजेपी?

उत्तर प्रदेश (यूपी) में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के लिए शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को वोटों की गिनती हुई। मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) जब ठीक-ठाक बढ़त लेकर आगे निकल गई तो उसके कार्यकर्ताओं का... पढ़ें, पूरी खबर।
Sep 8, 2023 | 04:31 PM IST

घोसी उपचुनाव परिणामः जीत से पहले ही लखनऊ में फूटे पटाखे, मना जश्न

Sep 8, 2023 | 04:23 PM IST

घोसी उप-चुनाव में 23 राउंड की मतगणना में कौन आगे?

Sep 8, 2023 | 04:08 PM IST

और सीटों पर क्या रहे उप-चुनाव के नतीजे? देखें

Sep 8, 2023 | 03:53 PM IST

BJP पर नहीं पड़ेगा उपचुनाव के नतीजों का असर, जानिए क्यों

उपचुनाव के नतीजे का भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसे 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अच्छा बहुमत हासिल है। इसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से एक संकेत हो सकता है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।
Sep 8, 2023 | 03:52 PM IST

घोसी उप-चुनाव में किसे किसका समर्थन?

इस उपचुनाव में चौहान को राजग के सहयोगियों...अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी और पूर्व सपा सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समर्थन मिला है। दूसरी ओर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों - कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले)-लिबरेशन और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का समर्थन मिला है।
Sep 8, 2023 | 03:17 PM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: घोसी में 18वें राउंड की मतगणना पूरी

घोसी में 18वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। सुधाकर सिंह 24599 वोट से आगे निकल गए हैं। सपा को 71136 और भाजपा को 46537 वोट मिले हैं। 1001 वोटों के साथ नोटा तीसरे नंबर पर है। इस बीच, सुधाकर सिंह की जीत पक्‍की देख सपा समेत अन्‍य विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है।
Sep 8, 2023 | 03:00 PM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: भाजपा सरकार पर असर नहीं डालेगा यह नतीजा

उपचुनाव के नतीजे का भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसे 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अच्छा बहुमत हासिल है। इसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भविष्य का संकेत हो सकता है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।
Sep 8, 2023 | 02:41 PM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: भाजपा में फिर शामिल हुए हैं दारा सिंह चौहान

जुलाई में सपा के टिकट पर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था। सपा से इस्तीफा देकर चौहान पुन: भाजपा में लौट आए थे। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था सपा ने उनके मुकाबले सुधाकर सिंह को मैदान में उतार दिया।साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौहान ने भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों के अंतर से हराया था।
Sep 8, 2023 | 02:28 PM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: 5वें स्थान पर गए पीस पार्टी के सनाउल्लाह

घोसी सीट पर 16 राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है। सपा के सुधाकर सिंह को अब तक 63050 वोट मिल चुके हैं और वह 22132 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान हैं। चौहान को अब तक 40918 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय विनय कुमार हैं। कुमार को 748 वोट मिले हैं। पीस पार्टी के सनाउल्लाह खिसक कर पांचवें स्थान पर चले गए हैं। सनाउल्लाह को 698 वोट मिले हैं। जबकि जन अधिकार पार्टी के अफरोज आलम को 648 वोट मिले हैं।
Sep 8, 2023 | 02:10 PM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: घोसी सीट पर 16 राउंड की वोटों की गिनती पूरी

घोसी सीट पर 16 राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है। इस सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 22132 वोटों से आगे चल रहे हैं। सिंह को अब तक 63050 वोट मिल चुके हैं। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान हैं। चौहान को अब तक 40918 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार विनय कुमार हैं।
Sep 8, 2023 | 01:52 PM IST

घोसी सीट का ताजा अपडेट

14 राउंड की काउंटिंग के बाद सपा के सुधाकर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दारा सिंह चौहान से 19028 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर चौहान एवं भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। तीसरे नंबर पर पीस पार्टी के सनाउल्लाह हैं।
Sep 8, 2023 | 01:30 PM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: करीब 20 हजार वोटों से आगे सुधाकर सिंह

घोसी सीट पर सपा के सुधाकर सिंह भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। सुधाकर सिंह को अब तक 51844 वोट मिल चुके हैं जबकि चौहान को 32400 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर पीस पार्टी के सनाउल्लाह हैं।
Sep 8, 2023 | 01:10 PM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: घोसी सीट पर 12 राउंड की काउंटिंग पूरी

घोसी सीट पर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के बीच वोटों का अंतर बढ़ता जा रहा है। 12 राउंड तक मतों की गिनती हो चुकी है। सुधाकर सिंह को अब तक 48202 वोट मिल चुके हैं और वह 18215 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को अब तक 29987 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर पीस पार्टी के सनाउल्लाह हैं। सनाउल्लाह को 602 वोट मिले हैं।
Sep 8, 2023 | 12:46 PM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: दारा सिंह चौहान पर भारी पड़ रहे सपा के सुधाकर सिंह

यूपी की घोसी सीट पर 34 राउंड तक मतों की गिनती होनी है। अभी तक 10 राउंड की वोटों की गिनती का काम पूरा हो चुका है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह शुरुआत से ही आगे चल रहे हैं। सुधाकर को अब तक 38635 वोट मिल चुके हैं और 12139 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के दारा सिंह चौहान हैं। चौहान को अब तक 26496 वोट मिले हैं जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार विनय कुमार हैं। विनय को 515 वोट मिले हैं। पीस पार्टी के सनाउल्लाह को 475 वोट, जन अधिकार पार्टी के अफरोज आलम को 363 वोट मिले हैं। इस सीट पर 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Sep 8, 2023 | 12:19 PM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: 9 राउंड के बाद 9342 वोटों से आगे चल रहे सुधाकर सिंह

घोसी सीट पर 8वें राउंड की मतों की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह को 34017 वोट मिले हैं और भाजपा के दारा सिंह चौहान 24675 वोट मिले हैं। सुधाकर सिंह 9342 वोटों से आगे चल रहे हैं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार विनय कुमार हैं। कुमार को 496 वोट मिले हैं। जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे सुधाकर सिंह और दारा सिंह चौहान के बीच वोटों का अंतर बढ़ रहा है।
Sep 8, 2023 | 11:53 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: 7 राउंड के बाद भी सपा उम्मीदवार आगे

घोसी सीट पर मतगणना का सात राउंड पूरा हो गया है। सातवें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह 7185 वोट से आगे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान अभी भी दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि उनके वोटों का अंतर थोड़ा कम हुआ है। इस सीट पर 'INDIA' और एनडीए गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
Sep 8, 2023 | 11:33 AM IST

सुधाकर सिंह को ‘इंडिया’गठबंधन का समर्थन मिला है

सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों - कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले)-लिबरेशन और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी से समर्थन मिला है।
Sep 8, 2023 | 11:24 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: घोसी सीट पर आगे चल रहे सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह

घोसी सीट पर छह राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। इस सीट पर सपा के सुधाकर सिंह 8557 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी को अब तक 22785 वोट मिल चुके हैं। दूसरे नंबर भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान हैं, चौहान को अब तक 14228 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार इस सीट पर शुरुआत से ही दूसरे नंबर पर हैं।
Sep 8, 2023 | 11:05 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे सुधाकर सिंह

घोसी सीट पर पांच राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह भाजपा के दारा सिंह चौहान लगातार आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 18946 वोट मिल चुके हैं और वह 7019 वोट से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह चौहान को अब तक 11927 वोट मिल चुके हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार विनय कुमार हैं। विनय को अब तक 301 वोट मिले हैं।
Sep 8, 2023 | 10:39 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: घोसी सीट पर 4 राउंड की काउंटिंग पूरी

यूपी की घोसी सीट पर 34 राउंड तक मतों की गिनती का काम होगा। अब तक चार राउंड की गिनती हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दारा सिंह चौहान से 4067 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर को अब तक 14286 और दारा सिंह को 10219 वोट मिले हैं।
Sep 8, 2023 | 10:28 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: दारा सिंह पीछे

घोसी उपचुनाव में तीसरे राउंड का काउंटिंग पूरी हो चुकी है। यहां सपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान 1992 वोटों से पीछे हैं।
Sep 8, 2023 | 10:07 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: 1372 वोटों से आगे चल रहे सुधाकर सिंह

घोसी सीट पर सपा के सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सुधाकर को अब तक 6844 वोट मिल चुके हैं और वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से 1372 वोटों से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह चौहान को अब तक 5472 वोट मिले हैं।
Sep 8, 2023 | 09:52 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: घोसी सीट पर दूसरे नंबर पर दारा सिंह चौहान

शुरुआती काउंटिंग में घोसी विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार है। दूसरे दौर की काउंटिंग के बाद सुधाकर सिंह 1372 वोटों से आगे हैं। भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
Sep 8, 2023 | 09:45 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: सपा के सुधाकर सिंह आगे

घोसी सीट पर शुरुआती रुझान आने लगे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर सपा के सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर बढ़त बनाई है। सुधाकर सिंह को अब तक 3381 वोट मिले हैं जबकि दारा सिंह 3203 को वोट मिले हैं।
Sep 8, 2023 | 09:27 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: 'INDIA'-एनडीए के बीच पहला बड़ा मुकाबला

उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गई, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार (पांच सितंबर) को उपचुनाव के लिए वोट डाला था, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन के बाद राज्य में पहला चुनावी मुकाबला था।
Sep 8, 2023 | 09:04 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: घोसी सीट पर दांव पर सपा-भाजपा की प्रतिष्ठा

Sep 8, 2023 | 08:44 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: मतदान पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की तैनाती

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिणवा ने बताया कि मतदान पर करीबी नजर रखने के लिए आयोग ने एक सामान्य प्रेक्षक, एक व्यय प्रेक्षक और एक पुलिस प्रेक्षक भी तैनात किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जोनल मजिस्ट्रेट और 110 माइक्रो पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है। रिणवा के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि मतदान के पर्यवेक्षण के लिए मतदान स्थलों पर ‘लाइव वेबकास्टिंग’ की व्यवस्था की गई थी।
Sep 8, 2023 | 08:28 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: बस आने वाले हैं रुझान

घोसी सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती पहले बैलेट पेपर से हो रही है। इसके बाद मतों की गणना इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से शुरू होगी। शुरुआत में इस सीट पर रुझान आएंगे और धीरे-धीरे ये रुझान नतीजे में तब्दील होंगे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा उम्मीदवार के बीच है।
Sep 8, 2023 | 08:04 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: वोटों की गिनती शुरू

घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा उम्मीदवार के बीच है। पहले बैलेट पेपर की गिनती हो रही है।
Sep 8, 2023 | 07:51 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: उप मुख्यमंत्री ने आरोपों को खारिज किया

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा के इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा,"घोसी उपचुनाव में, भाजपा बहुमत से जीतेगी। लोग अपने मतों से भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए बाहर आ रहे हैं। यह एकतरफा चुनाव है समाजवादी पार्टी ने चुनाव हारने के डर से ये आरोप लगाए हैं।"
Sep 8, 2023 | 07:24 AM IST

Ghosi By-Election Result 2023 LIVE: कठोर कार्रवाई करने की मांग की

सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि मतदान संख्या 60 पर दौलतपुर के ग्राम प्रधान रवींद्र नाथ और मतदान संख्या 419 पर पोलिंग एजेंट धर्मेंद्र यादव को पुलिस पकड़ ले गई है और उन पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया गया। सिंह ने आयोग से इन घटनाओं का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।