विजेंद्र गुप्ता बनेंगे दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, मोहन सिंह बिष्ट बन सकते हैं डिप्टी-स्पीकर

आज रेखा गुप्ता दिल्ली की नए सीएम के रूप में शपथ लेने जा रही हैं। उनके साथ प्रवेश वर्मा सहित 6 विधायक भी मंत्रिपद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में करीब 50 हजार लोग जुटेंगे।

Vijendra Gupta

विजेंदर गुप्ता और मोहन बिष्ट

Vijender Gupta and Mohan Bisht: भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर और मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी-स्पीकर बन सकते हैं। पार्टी द्वारा अपने नामांकन की पुष्टि करते हुए गुप्ता ने पीटीआई से कहा, मैं सबसे पहले पिछली आप सरकार द्वारा लंबित रखी गई सीएजी रिपोर्ट को सदन में पेश करवाऊंगा। रोहिणी से तीसरी बार विधायक बने गुप्ता ने अन्य भाजपा विधायकों के साथ मिलकर पहले भी अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आप सरकार अपने प्रदर्शन पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की 14 रिपोर्ट को सदन में पेश होने से रोक रही है। नवगठित आठवीं दिल्ली विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि विपक्षी आप के 22 विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सदन के सदस्य करते हैं।

लगातार तीन बार रोहिणी से विधायक बने

विजेंद्र गुप्ता बीजेपी के अनुभवी व वरिष्ठ नेता हैं जिनका नाम सीएम पद की दौड़ में भी शामिल था। वह रोहिणी से लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं। वह 2015 और 2020 में विधानसभा में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुस्तफाबाद से विधायक चुने गए मोहन सिंह बिष्ट भी एक जाना-माना नाम हैं। इन दोनों ही अनुभवी नेताओं को विधानसभा में अहम पद दिए जाने की संभावना है।

रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की सीएम

आज रेखा गुप्ता दिल्ली की नए सीएम के रूप में शपथ लेने जा रही हैं। उनके साथ प्रवेश वर्मा सहित 6 विधायक भी मंत्रिपद की शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है और शपथ ग्रहण समारोह में करीब 50 हजार लोग जुटेंगे। बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी और वह दिल्ली की कमान संभालने जा रही हैं। इस खबर पर आपको दे रहे हैं हर अपडेट।

ये 6 विधायक बनेंगे मंत्री

रेखा गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायक मंत्रिपद की शपथ लेंगे जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज शामिल हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। रेखा गुप्ता आज दोपहर रामलीला मैदान में दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।

पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। विशिष्ट मेहमानों समेत लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित कुमार मंडल author

करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited