जब Father Of Atomic Bomb ओपेनहाइमर को पंडित नेहरू ने दिया था भारतीय नागरिक बनने का ऑफर, मिला था ये जवाब

Father Of Atomic Bomb: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा और नागासाकी पर ओपेनहाइमर द्वारा बनाए गए परमाणु बम गिराए जाने के बाद, वो हिल गए थे। उन्होंने इस पर नाराजगी भी जाहिर की थी। जिसके बाद बदले हुए रुख के परिणामस्वरूप 1954 में अमेरिकी सरकार ने ओपेनहाइमर पर अपनी नजरें टेढ़ी कर ली थी।

nehru Oppenheimer

पंडित नेहरू ने दिया था ओपेनहाइमर को भारत में बसने का ऑफर (फोटो- wikipedia)

तस्वीर साभार : टाइम्स नाउ डिजिटल
Father Of Atomic Bomb: हाल ही में आई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर (Oppenheimer) की चर्चा चारों ओर है, यह फिल्म परमाणु बम के जनक जूलियस रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर आधारित है, जो एक अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे। अब ओपेनहाइमर को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया जा रहा है, एक किताब में दावा किया गया है कि एक समय पंडित नेहरू ( Jawaharlal Nehru) ने ओपेनहाइमर को भारत में बसने का ऑफर दिया था।

कहां किया गया है दावा

यह रहस्योद्घाटन बख्तियार के दादाभाई ने किया है। इन्होंने भारतीय वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा पर एक 723 पन्नों की जीवनी लिखी है, जो इस साल अप्रैल में जारी की गई थी। इस किताब में ओपेनहाइमर और होमी जहांगीर भाभा के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का भी जिक्र है। किताब के अनुसार जब अमेरिकी सरकार ने ओपेनहाइमर को अपमानित करना शुरू कर दिया, तब नेहरू ने भाभा के कहने पर उन्हें नागरिकता की पेशकश की थी। दादाभाई ने 'होमी जे भाभा: ए लाइफ' में कहा- "... युद्ध समाप्त होने के बाद भाभा की मुलाकात ओपेनहाइमर से हुई और दोनों अच्छे दोस्त बन गए। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी क्योंकि भाभा की तरह ओपेनहाइमर भी एक उच्च सुसंस्कृत व्यक्ति थे। उन्होंने संस्कृत का अध्ययन किया था और लैटिन और ग्रीक भाषा के भी जानकार थे।"

जब अमेरिकी सरकार हुई नाराज

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा और नागासाकी पर ओपेनहाइमर द्वारा बनाए गए परमाणु बम गिराए जाने के बाद, वो हिल गए थे। उन्होंने इस पर नाराजगी भी जाहिर की थी। जिसके बाद बदले हुए रुख के परिणामस्वरूप 1954 में अमेरिकी सरकार ने ओपेनहाइमर पर अपनी नजरें टेढ़ी कर ली और उनकी सुरक्षा मंजूरी छीन ली गई। इसके बाद उन्हें नीतिगत निर्णयों में भी शामिल होने से रोक दिया गया था।

एक और दावा

ओपेनहाइमर फिल्म जिस किताब पर बनी है उसके सह-लेखक ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया है। एचटी के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने परमाणु बम के जनक जूलियस रॉबर्ट ओपेनहाइमर को 1954 में परमाणु हथियारों के खिलाफ बयानों पर अपमानित होने के बाद भारतीय नागरिकता की पेशकश की थी। काई बर्ड ने कहा- "1954 में उनके (ओपेनहाइमर) अपमानित होने के बाद...नेहरू ने उन्हें भारत आने और नागरिक बनने की पेशकश की...लेकिन मुझे नहीं लगता कि ओपेनहाइमर ने इस (प्रस्ताव) पर गंभीरता से विचार किया क्योंकि वह एक गहरे देशभक्त अमेरिकी थे।

क्या मिला था जवाब

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, भौतिक विज्ञानी ने मना कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि जब तक वह सभी आरोपों से मुक्त नहीं हो जाते, तब तक उनके लिए अमेरिका छोड़ना उचित नहीं होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited