कौन हैं ये भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारी? जिन्हें कतर में सुनाई गई मौत की सजा

भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई। भारत ने कहा कि वह इस फैसले से बेहद स्तब्ध है और इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है।

Indian Navy officers, Navy officers who got death sentence

भारत के 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों को कतर मेंं मिली मौत की सजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कतर की एक अदालत ने गुरुवार (26 अक्टूबर 2023) को भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को ऐसे आरोपों में मौत की सजा सुनाई गई। जो सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि हम हैरान है और कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे पास प्रारंभिक जानकारी है कि कतर की अदालत ने आज अल दहरा कंपनी के 8 भारतीय कर्मचारियों से जुड़े मामले में फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि मौत की सजा के फैसले से हम गहरे सदमे में हैं और फैसले के डिटेल का इंतजार कर रहे हैं। हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं और हम सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। ये सभी आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी अल दाहरा कंपनी के कर्मचारी हैं जिन्हें पिछले साल जासूसी के कथित मामले में हिरासत में लिया गया था।
नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों के मुकदमे की पहली सुनवाई 29 मार्च को हुई थी। जैसे ही नौसेना के दिग्गजों के खिलाफ आरोपों के बारे में अटकलें तेज हुईं। पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि उन्हें कतर के अधिकारियों ने औपचारिक आरोपों के बारे में सूचित नहीं किया गया। जिसके तहत मुकदमा चलाया गया।

कौन हैं ये 8 पूर्व नौसेना अधिकारी?

नौसेना के पूर्व आठ दिग्गज - कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और नाविक रागेश हैं। ये सभी डहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज में काम कर रहे थे। ओमानी नागरिक इस कंपनी के मालिक हैं। वह रॉयल ओमानी वायु सेना के रिटायर स्क्वाड्रन लीडर हैं। वह भी इन भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी के साथ गिरफ्तार हुए थे लेकिन नवंबर में रिहा कर दिया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर कमांडर पूर्णेंदु तिवारी (रिटायर) को भारत और कतर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी सेवाओं के लिए 2019 में प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार मिला। वह सशस्त्र बलों से यह पुरस्कार पाने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं।
दोहा में तत्कालीन भारतीय राजदूत पी कुमारन और कतर रक्षा बलों के अंतररष्ट्रीय सैन्य सहयोग के पूर्व प्रमुख द्वारा उनका स्वागत किया गया था। यह समारोह भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के कैप्टन कपिल कौशिक, जो उस समय भारतीय दूतावास में रक्षा अताशे थे, भी उपस्थित थे। दहरा वेबसाइट पर कुमारन और दोहा में भारतीय दूतावास में उनके उत्तराधिकारी, वर्तमान राजदूत दीपक मित्तल के प्रमाण पत्र भी हैं। जिसमें दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी के काम की प्रशंसा की गई है। गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोग अपनी गिरफ्तारी के समय डहरा में 4 से 6 वर्षों से काम कर रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited