BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? ऐन मौके पर नए नाम से चौंका भी सकती है भगवा पार्टी
BJP next President: यूपी के पूर्व संगठन महामंत्री और बीजेपी महासचिव सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा का केन्द्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनके साथ संजय जायसवाल, अमित मालवीय और राजू बिस्टा को लगाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और लक्षद्वीप का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

फरवरी में भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष।
BJP next President: महाराष्ट्र में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है। मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन हो रहा है लेकिन एक सवाल जिसका जवाब बजेपी का हर कार्यकर्ता जानना चाहता है, वह सवाल है कि बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर संगठन चुनाव की प्रकिया तेज कर दी गई है। बीजेपी को अगला अध्यक्ष फरवरी में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और प्रदेश इकाई से समन्वय के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का एलान कर दिया है।
आपको राज्यवार बताते हैं कि किस राज्य में किसे केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। सबसे पहले बात करते हैं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की जहां चुनाव केन्द्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को बना गया है। साथ ही यूपी से सटे बिहार की जिम्मेदारी भी उनको दी गई है, जहां के वह प्रभारी भी हैं। सूत्रों की मानें तो विनोद तावड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में भी चल रहे हैं और पार्टी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी देकर अपना रुख भी साफ किया है।
सुनील बंसल, तरण चुग को जिम्मेदारी
यूपी के पूर्व संगठन महामंत्री और बीजेपी महासचिव सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा का केन्द्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनके साथ संजय जायसवाल, अमित मालवीय और राजू बिस्टा को लगाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और लक्षद्वीप का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनके साथ नलिन कटील, पोन राधाकृष्णन, वानति श्रीनिवासन रहेंगे।
यह भी पढ़ें- गाजा में सीजफायर हुए बगैर कितना कारगर होगा इजरायल-हिज्बुल्ला के बीच शांति समझौता
शिवप्रकाश को मध्यप्रदेश सहित ये राज्य मिले
बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का केन्द्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनके सहयोग के लिए सरोज पांडेय, गजेन्द्र सिंह पटेल और अरविंद मेनन को जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनके साथ श्रीकांत शर्मा, राजकुमार चाहर और सतीश पुनिया को लगाया गया है।
अरुण सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल को जिम्मेदारी
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को महाराष्ट्र, गोवा, दमन द्वीप और दादर नगर हवेली की ज़िम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल को राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनके सहयोग के लिए ऋतुराज सिन्हा, अश्विनी शर्मा को लगाया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को उड़ीसा, अंडमान और निकोबार का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
दिल्ली में होगा बड़ा वर्कशॉप
15 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होना है, उसके बाद दिल्ली में एक बड़ा वर्कशॉप होगा, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए , दिल्ली विधानसभा चुनाव के खत्म होने के तुरंत बाद बीजेपी को अगला अध्यक्ष मिलने की पूरी संभावना है। अगर मौजूदा महासचिवों में किसी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बीजेपी अगर आगे बढ़ाती है तो उसमें राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का नाम आगे है। महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ उसे बीजेपी विनोद तावड़े की इमेज को नुकसान पहुंचाने का प्रयास मान रही है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और अमित शाह के साथ मिलकर विनोद तावड़े ने अहम भूमिका निभाई थी, और वो दोनों नेताओं के भरोसमंद माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें- विदेश नीति के मोर्चे पर जो बाइडेन ने खींची बड़ी लकीर, जाते-जाते क्या गाजा में भी लागू कराएंगे सीजफायर?
नए नाम से चौंका भी सकती है BJP
अभी तक की जो जानकारी है, उसके मुताबिक देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र का सीएम बनाया जाना तय माना जा रहा। ऐसे में विनोद तावड़े को केंद्र में संगठन ये अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि बीजेपी ऐन मौके पर चौंकाती है। किसी नए नाम से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

सत्ता के गलियारों से आम जनमानस से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र, । राजनीति के हर दांव पेंच से वाकिफ, 13 सालों में दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधान ...और देखें

Vande Bharat: कटरा से श्रीनगर की यात्रा अब होगी मात्र 3 घंटे में, जल्द चलेगी 'वंदे भारत', यात्रा होगी और आसान

Uttarakhand News: 'औरंगजेबपुर' अब कहलाएगा 'शिवाजी नगर', CM धामी ने कई जगहों के नाम बदले, देखें पूरी List

Jyotiraditya Video: ...जब गुना में आदिवासियों के संग नाचने लगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

गुजरात के मेहसाणा में निजी ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

Kunal Kamra: कुणाल कामरा के मुंबई स्थित घर पहुंची पुलिस, कॉमेडियन बोले- 'waste of time'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited