दुर्गा पूजा के बाद यूपी का सुल्तानपुर क्यों सुलगा, मूर्ति विसर्जन वाली शोभा यात्रा पर मदरसे से हुआ अटैक?

यूपी का सुल्तानपुर मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर बवाल हुआ। हिंदू और मुस्लिम पक्ष में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि मस्जिद से कम से कम दो-तीन सौ लोग हथियार लेकर निकले और सबपर टूट पड़े।

मुख्य बातें
  • यूपी में 'मूर्ति विसर्जन' में बवाल..कब थमेगा ?
  • शोभायात्रा पर मदरसे से अटैक..हकीकत क्या ?
  • मस्जिद में 'हथियारबंद' जत्था..खुलेगा कच्चा चिट्ठा ?
दुर्गा पूजा के बाद यूपी का सुल्तानपुर क्यों सुलगा? क्या सुल्तानपुर के इब्राहिमपुर में मस्जिद और मदरसे से मूर्ति विसर्जन वाली शोभा यात्रा पर अटैक हुआ? क्या वाकई मस्जिद के हथियारबंद जत्थे ने देवी भक्तों पर अटैक किया? क्या सचमुच मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज से मस्जिद की नमाज को डिस्टर्ब किया गया? 3 दिन पहले सुल्तानपुर में मचे बवाल के बाद अब वहां कैसा हाल है? इन सारे सवालों के जवाब हमारी इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में देखिए।
ये मंजर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का है। जहां 10 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। एक पक्ष को विसर्जन के दौरान डीजे की ऊंची आवाज इतनी नागवार गुजरी कि भाईचारे को ही विसर्जित कर दिया गया। दोनों पक्षों के दावे अपने-अपने हैं। मूर्ति विसर्जन में शामिल लोग मस्जिद से निकली हथियारबंद भीड़ पर हमले का आरोप लगा रहे हैं, तो दूसरा पक्ष विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों पर नमाज में खलल डालने और धमकाने का इल्जाम लगा रहा है।
हिंदू पक्ष का आरोप
हमारी मूर्ति पहले आगे निकली। बाबाजी ने आरती की और आरती करने के बाद वो मूर्ति आगे लगाई गई। फिर उसके बाद में मौलवी साहब निकले। उन्होंने कहा कि गाड़ी आगे बढ़ाइए। हमने कहा चचा गाड़ी आगे बढ़ा दी जाएगी लेकिन पहले वलीपुर की मूर्ति आगे निकल जाए। उसके बाद में बढ़ा देंगे। इतने में विवाद शुरू हो गया। मस्जिद से कम से कम दो-तीन सौ लोग हथियार लेकर निकले और सबपर टूट पड़े।
मुस्लिम पक्ष का आरोप
मस्जिद के पास यहां पर ये लोग खड़े थे। मस्जिद में नमाज हो रही थी। इनको समझाया गया। ये लोग समझ नहीं रहे थे तलवार से मारने की धमकी दे रहे थे।
वाकया सुल्तानपुर के बल्दीराय थाने के वलीपुर इलाके में हुआ। जहां इब्राहिमपुर की मस्जिद के करीब मूर्ति विसर्जन के दौरान बज रही डीजे की धुन पर बवाल हो गया। इस दौरान पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी में खून की प्यासी भीड़ ने कई लोगों को जख्मी कर दिया। मूर्ति विसर्जन में बवाल की इत्तला पुलिस को मिली तो फौरन थाने के आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन हैरानी की बात ये कि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों में जमकर नारेबाजी हुई। ना तो विसर्जन पक्ष और ना ही मस्जिद पक्ष टस से मस होने को तैयार था। एक का आरोप विसर्जन में रुकावट का तो दूसरे का इल्जाम मस्जिद के सामने डीजे बजाने का। इस दौरान जबतक पुलिस पहुंचती। तबतक किसी का सिर फूटा तो किसी के हाथ-पैर टूटे।
मूर्ति विसर्जन के रंग में भंग पड़ा तो लोग आक्रोशित हो गए। दूसरे पक्ष पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। ऐसे में पुलिस ने मोर्चा संभाला। गुस्साए दुर्गा भक्तों को समझाया। बलवाइयों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसका एक वीडियो भी बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दुर्गा माता की इस धार्मिक यात्रा में जिस किसी भी व्यक्ति ने दुस्साहस किया है। मैं आपसे वादा करता हूं। उनको मैं मिट्टी में मिला दूंगा..उनके घर बुलडोजर से गिरेंगे।
इस वीडियो में जो पुलिस अधिकारी धार्मिक यात्रा में रोड़े डालने वालों को मिट्टी में मिलाने की चेतावनी दे रहे हैं। वो बल्दीराय थाने के SHO अमरेंद्र बहादुर सिंह बताए जा रहे हैं। जो वायरल वीडियो में देवी मां के मूर्ति विसर्जन में बवाल करने वालों को चुन-चुन कर मारने की वॉर्निंग देते भी सुने गए। मौके पर डीएम साहब-कप्तान साहब आ गए हैं। लीपुर में हैं। हमलोग जो अच्छा से अच्छा हो सकता है। वो निर्णय लेंगे। आपके हित में लेंगे। मां भगवती की मूर्ति विसर्जित हो..हमलोग पहले इस कार्यक्रम को संपन्न करें..फिर मैं उनको चुन-चुन कर मारूंगा।
सच क्या है? ये तो जांच से ही पता चलेगा लेकिन 10 अक्टूबर की शाम का ये मंजर यकीनन उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार और सूबे में कानून के राज को चैलेंज देने वाला है। वो भी राजधानी लखनऊ से महज 140 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर में।
जिस योगी राज में उत्तर प्रदेश में कानून का राज होने के दावे किए जाते हैं। वहां दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन में इस तरह से पथराव, आगजनी और नारेबाजी। पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े करती है। ऐसे में घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी भी भागे-भागे मौके पर पहुंचे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited