कभी जो थे हेमंत के खासमखास, क्या वो जाएंगे बीजेपी के साथ? दिल्ली पहुंचते ही चंपई सोरेन ने कर दिया बड़ा ऐलान

दावा किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सोरेन भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन सोरेन ने शनिवार को कहा था कि उन्हें अटकलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं चंपई सोरेन

मुख्य बातें
  • चंपई सोरेन थे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री
  • दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन
  • कोलकाता से दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन
चंपई सोरेन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने के खासमखास। इतने खास कि जब हेमंत सोरेने को ईडी ने गिरफ्तार किया तो चंपई सोरेन को ही उन्होंने झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया था। हेमंत सोरेन के इस कदम से परिवार तक में फूट पड़ गई, उनकी भाभी बागी हो गईं और बीजेपी में शामिल हो गईं, लेकिन तब भी चंपई सोरेन सीएम बने रहे। अब खबर है कि चंपई सोरेन बागी हो गए हैं, बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि जब वो रविवार को दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने इसपर गोलमटोल जवाब दिया।

कोलकाता क्यों गए थे चंपई सोरेन

चंपई सोरेन कोलकाता से रविवार को दिल्ली पहुंचे हैं। खबर है कि कोलकाता में उन्होंने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की है। इस सवाल पर चंपई सोरेने ने न तो इसे खारिज किया और न ही इसे स्वीकार किया। चंपई सोरेन ने कहा कि वो बाद में बताएंगे, निजी काम से गए थे।
End Of Feed