Vande Bharat Express: इस साल कुल 27 वंदे भारत ट्रेन हुईं लॉन्च, शेड्यूल-स्टॉपेज सहित जानिए हर ट्रेन की पूरी डिटेल्स

Vande Bharat Train News: देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने लोगों का सफर बेहद आसान बना दिया है। इनकी संख्या बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। 13 दिसंबर, 2023 तक तक देश में कितनी वंदे मेट्रो ट्रेन लॉन्च हो चुकी हैं, आपको बता रहे हैं।

Vande Bharat Express

वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Train 2023: साल 2023 रेलवे के लिए बेहद खास रहा है। इस साल देश में कुल 34 वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को हरी झंडी दिखाई थी। ये ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी से राजधानी दिल्ली के बीच चली थी। तब से इसके आगे बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है और 13 दिसंबर, 2023 तक तक देश में 34 वंदे मेट्रो ट्रेन लॉन्च हो चुकी हैं। आपको इन्हीं ट्रेनों की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

1.सिकंदराबाद - विशाखापट्टनम

सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली आठवीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 15 जनवरी, 2023 को हुआ था। यह रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है।
ये ट्रेन 690 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे 30 मिनट में तय करती है।
सिकंदराबाद जंक्शन से प्रस्थान: दोपहर 3:00 बजे
विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर आगमन: रात्रि 11:30 बजे
विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन से प्रस्थान: सुबह 5:45 बजे
सिकंदराबाद जंक्शन पर आगमन: दोपहर 2:15 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा जंक्शन और राजमुंदरी।

2. मुंबई - सोलापुर

इस नौवीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 10 फरवरी, 2023 को हुआ था। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 400 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 35 मिनट में तय करती है।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (CSMT) से प्रस्थान: शाम 4:05 बजे
सोलापुर आगमन: रात्रि 10:40 बजे
सोलापुर से प्रस्थान: सुबह 6:05 बजे
मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CSMT) पर आगमन: दोपहर 12:35 बजे
ट्रेन स्टॉपेज- दादर, कल्याण, पुणे और कुर्दुवादी।

3. मुंबई-शिरडी

दसवीं वंदे भारत ट्रेन मुंबई और शिरडी के बीच शुरू की गई थी और इसका उद्घाटन भी 10 फरवरी, 2023 को हुआ था। यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 340 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 24 मिनट में तय करती है।
मुंबई से प्रस्थान (CSMT): सुबह 6:20 बजे
साईनगर शिरडी आगमन: सुबह 11:40 बजे
साईं नगर शिरडी से प्रस्थान: शाम 5:25 बजे
मुंबई (CSMT) आगमन: रात 10:50 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: दादर, ठाणे और नासिक रोड।

4. भोपाल-नई दिल्ली

11वीं वंदे भारत ट्रेन भोपाल और नई दिल्ली के बीच चलती है। इस ट्रेन का उद्घाटन 1 अप्रैल, 2023 को हुआ था। यह शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 7 घंटे 45 मिनट में 708 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रस्थान: सुबह 5:40 बजे
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आगमन: दोपहर 1:10 बजे
हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से प्रस्थान: दोपहर 2:40 बजे
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आगमन: रात्रि 10:10 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: आगरा छावनी, ग्वालियर और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी।

5. सिकंदराबाद-तिरुपति

इस रूट पर ये 12वीं ट्रेन शुरू की गई और इसका उद्घाटन 8 अप्रैल, 2023 को किया गया था। यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 661 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे 30 मिनट में तय करती है।
सिकंदराबाद जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 6:00 बजे
तिरुपति आगमन: दोपहर 2:30 बजे
तिरुपति से प्रस्थान: दोपहर 3:15 बजे
सिकंदराबाद जंक्शन पर आगमन: रात 11:45 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: नलगोंडा, गुंटूर, अंगुल और नेल्लोर।

6. चेन्नई-कोयंबटूर

चेन्नई-कोयंबटूर मार्ग पर चलने वाली 13वीं वंदे भारत का उद्घाटन भी 8 अप्रैल, 2023 को किया गया था। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 495 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे और 50 मिनट में तय करती है।
कोयंबटूर जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 6:00 बजे
एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पर आगमन: सुबह 11:50 बजे
एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से प्रस्थान: दोपहर 2:25 बजे
कोयंबटूर जंक्शन पर आगमन: रात 8:15 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: तिरुपुर, इरोड और सेलम।

7. दिल्ली-अजमेर

इस 14वीं ट्रेन का उद्घाटन 12 अप्रैल, 2023 को किया गया था। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 5 घंटे 15 मिनट में 428 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
अजमेर जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 6:20 बजे
दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर आगमन: सुबह 11:30 बजे
दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन से प्रस्थान: शाम 6:40 बजे
अजमेर जंक्शन पर आगमन: रात्रि 11:55 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: जयपुर, अलवर और गुरुग्राम शामिल हैं।

8. तिरुवनंतपुरम - कासरगोड

इस रूट पर 15वीं ट्रेन का उद्घाटन 25 अप्रैल, 2023 को किया गया था। यह गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। यह ट्रेन 501 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 30 मिनट में तय करती है।
कासरगोड स्टेशन से प्रस्थान: दोपहर 2:30 बजे
तिरुवनंतपुरम सेंट्रल पर आगमन: रात 10:35 बजे
तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से प्रस्थान: सुबह 5:20 बजे
कासरगोड स्टेशन पर आगमन: दोपहर 1:25 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, शोरनूर, कोझिकोड और कन्नूर।

9. हावड़ा-पुरी

इस 16वीं ट्रेन का उद्घाटन 18 मई, 2023 को किया गया था। यह गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 500 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में तय करती है।
हावड़ा जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 6:10 बजे
पुरी रेलवे स्टेशन पर आगमन: दोपहर 12:35 बजे
पुरी रेलवे स्टेशन से प्रस्थान: दोपहर 1:50 बजे
हावड़ा जंक्शन पर आगमन: रात 8:30 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: हावड़ा और पुरी के बीच खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशन।

10. देहरादून- दिल्ली

17वीं ट्रेन का उद्घाटन 25 मई, 2023 को हुआ था। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 302 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे 45 मिनट में तय करती है।
आनंद विहार रेलवे स्टेशन से प्रस्थान: शाम 5:50 बजे
देहरादून टर्मिनल पर आगमन: रात्रि 10:35 बजे
देहरादून टर्मिनल से प्रस्थान: सुबह 7:00 बजे
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आगमन: सुबह 11:45 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार।

11. गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी

18वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 29 मई, 2023 को किया गया था। यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 5 घंटे 30 मिनट में 411 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से प्रस्थान: शाम 6:10 बजे
गुवाहाटी आगमन: सुबह 11:40 बजे
गुवाहाटी से प्रस्थान: शाम 4:30 बजे
न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर आगमन: रात्रि 10:00 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: न्यू कूच बिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव और कामाख्या।

12. मुंबई-गोवा

मुंबई और गोवा के बीच चलने वाली उन्नीसवीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून, 2023 को हुआ था। यह मानसून के दौरान सप्ताह में तीन बार चलती है। ट्रेन 586 किलोमीटर की दूरी करीब 10 घंटे में तय करती है।
सीएसएमटी से प्रस्थान: सुबह 5:25 बजे, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
मडगांव जंक्शन पर आगमन: दोपहर 3:00 बजे
मडगांव जंक्शन से प्रस्थान: मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 12:20 बजे
सीएसएमटी पर आगमन: रात 10:25 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: दादर, ठाणे, पनवेल, खेड, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम।

13. बैंगलोर - हुबली - धारवाड़ - बेलगावी

बेंगलुरु, हुबली, धारवाड़ और बेलगावी के बीच चलने वाली 20वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून, 2023 को हुआ था। यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 610.6 किलोमीटर की दूरी लगभग 7 घंटे 45 मिनट में तय करती है।
केएसआर बेंगलुरु से प्रस्थान: सुबह 5:45 बजे
बेलगावी रेलवे स्टेशन पर आगमन: दोपहर 1:30 बजे
बेलगावी रेलवे स्टेशन से प्रस्थान: दोपहर 2:00 बजे
केएसआर बेंगलुरु आगमन: रात 10:10 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: यशवंतपुर, दावणगेरे और एसएसएस हुबली।

14. पटना- रांची

पटना और रांची के बीच चलने वाली 21वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून, 2023 को हुआ था। यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 379 किलोमीटर की दूरी करीब पांच घंटे 50 मिनट में तय करती है।
पटना जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 7:00 बजे
रांची जंक्शन पर आगमन: दोपहर 1:00 बजे
रांची जंक्शन से प्रस्थान: शाम 4:15 बजे
पटना जंक्शन पर आगमन: रात 10:05 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: गया, कोडरमा, हजारीबाग, बड़का काना और मेसरा।

15. भोपाल- इंदौर

भोपाल और इंदौर के बीच चलने वाली 22वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून, 2023 को हुआ था। यह रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 218 किलोमीटर की दूरी करीब तीन घंटे में तय करती है।
भोपाल जंक्शन से प्रस्थान: शाम 7:25 बजे
इंदौर जंक्शन पर आगमन: रात्रि 10:31 बजे
इंदौर जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 6:30 बजे
भोपाल जंक्शन पर आगमन: सुबह 9:35 बजे
स्टॉपेज: उज्जैन।

16. भोपाल-जबलपुर

भोपाल और जबलपुर के बीच चलने वाली 23वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून, 2023 को हुआ था। यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 330 किलोमीटर की दूरी करीब चार घंटे 35 मिनट में तय करती है।
रानी कमलापति स्टेशन से प्रस्थान: शाम 7:00 बजे
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन: रात्रि 11:35 बजे
जबलपुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान: सुबह 6:00 बजे
रानी कमलापति स्टेशन पर आगमन: सुबह 10:35 बजे
ट्रेन स्टॉपेज: नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर।

17. गोरखपुर-लखनऊ

गोरखपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली 24वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 7 जुलाई, 2023 को हुआ था। यह शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी लगभग चार घंटे 15 मिनट में तय करती है।
गोरखपुर जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 6:05 बजे
लखनऊ एनआर पर आगमन: सुबह 10:20 बजे
लखनऊ एनआर से प्रस्थान: शाम 7:15 बजे
गोरखपुर जंक्शन पर आगमन: रात्रि 11:25 बजे
स्टॉपेज: अयोध्या और बस्ती।

18. जोधपुर-साबरमती

जोधपुर और साबरमती के बीच चलने वाली 25वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 7 जुलाई, 2023 को हुआ था यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 440 किलोमीटर से अधिक की दूरी करीब साढ़े छह घंटे में तय करती है।
जोधपुर जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 6:00 बजे
साबरमती जंक्शन पर आगमन: दोपहर 12:30 बजे
साबरमती जंक्शन से प्रस्थान: शाम 4:45 बजे
जोधपुर जंक्शन पर आगमन: रात्रि 10:45 बजे
स्टॉपेज: पाली मारवाड़, फालना, आबू रोड, पालनपुर जंक्शन और मेहसाणा जंक्शन।

19. उदयपुर-जयपुर

उदयपुर और जयपुर के बीच चलने वाली छब्बीसवीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 24 सितंबर, 2023 को हुआ था यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 435 किलोमीटर की दूरी करीब छह घंटे 15 मिनट में तय करती है।
उदयपुर शहर से प्रस्थान: सुबह 7:50 बजे
जयपुर जंक्शन पर आगमन: दोपहर 2:05 बजे
जयपुर जंक्शन से प्रस्थान: दोपहर 3:45 बजे
उदयपुर शहर में आगमन: रात्रि 10:00 बजे
स्टॉपेज: राणाप्रतापनगर, मावली जंक्शन, चित्तौगढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर जंक्शन और किशनगढ़।

20. काचीगुडा- यशवंतपुर

काचीगुडा (हैदराबाद) और यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच चलने वाली 27वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 24 सितंबर, 2023 को हुआ था। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 609 किलोमीटर की दूरी करीब साढ़े आठ घंटे में तय करती है।
काचीगुडा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान: सुबह 5:30 बजे
यशवंतपुर जंक्शन पर आगमन: दोपहर 2:00 बजे
यशवंतपुर जंक्शन से प्रस्थान: दोपहर 2:45 बजे
काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर आगमन: रात्रि 11:15 बजे
स्टॉपेज: महबूबनगर, कुरनूल सिटी, अनातपुर और धर्मावरम जंक्शन।

21. कासरगोड - तिरुवनंतपुरम

कासरगोड और तिरुवनंतपुरम के बीच चलने वाली 28वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 24 सितंबर, 2023 को हुआ था। यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 573 किलोमीटर की दूरी लगभग आठ घंटे और पांच मिनट में तय करती है।
कासरगोड स्टेशन से प्रस्थान: सुबह 7:00 बजे
तिरुवनंतपुरम सेंट्रल पर आगमन: दोपहर 3:05 बजे
तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से प्रस्थान: शाम 4:05 बजे
कासरगोड स्टेशन पर आगमन: रात्रि 11:55 बजे
स्टॉपेज: कन्नूर, कोझिखोड, शोरानूर, तिरुर, त्रिशूर, एर्नाकुलम, अलाप्पुझा और कोल्लम।

22. तिरुनेलवेली-चेन्नई

तिरुनेलवेली और चेन्नई के बीच चलने वाली 29वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 24 सितंबर, 2023 को हुआ था। यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन करीब 630 किलोमीटर की दूरी सात घंटे 50 मिनट में तय करती है।
तिरुनेलवेली जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 6:00 बजे
चेन्नई एग्मोर में आगमन: दोपहर 1:50 बजे
चेन्नई एग्मोर से प्रस्थान: दोपहर 2:50 बजे
तिरुनेलवेली जंक्शन पर आगमन: रात 10:40 बजे
स्टॉपेज: विरुदुनगर जंक्शन, मदुरै जंक्शन, डिंडीगुल जंक्शन, तिरुचिरापल्ली, विल्लुपुरम जंक्शन और तांबरम शामिल हैं.

23. विजयवाड़ा-चेन्नई

विजयवाड़ा और चेन्नई के बीच चलने वाली 30वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 24 सितंबर, 2023 को हुआ था. यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है. ट्रेन 516 किलोमीटर की दूरी छह घंटे 40 मिनट में तय करती है.
विजयवाड़ा जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 5:30 बजे
एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पर आगमन: दोपहर 12:10 बजे
एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से प्रस्थान: दोपहर 3:20 बजे
विजयवाड़ा जंक्शन पर आगमन: रात 10:00 बजे
स्टॉपेज: तेनाली जंक्शन, ओंगोल, नेल्लोर और रेनिंगुटा जंक्शन।

24. जामनगर-अहमदाबाद

जामनगर और अहमदाबाद के बीच चलने वाली 31वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 24 सितंबर, 2023 को हुआ था. यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है. ट्रेन लगभग 330 किलोमीटर की दूरी पांच घंटे से कम समय में तय करती है
जामनगर स्टेशन से प्रस्थान: सुबह 5:30 बजे
अहमदाबाद जंक्शन पर आगमन: सुबह 10:10 बजे
अहमदाबाद जंक्शन से प्रस्थान: शाम 5:55 बजे
जामनगर स्टेशन पर आगमन: रात्रि 10:35 बजे
स्टॉपेज: राजकोट, वांकानेर जंक्शन, सुरेंद्रनगर, वीरमगाम जंक्शन, साणंद और साबरमती जंक्शन।

25. पुरी-राउरकेला

पुरी और राउरकेला के बीच चलने वाली 32वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 24 सितंबर, 2023 को हुआ था। यह शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन लगभग 505 किलोमीटर की दूरी सात घंटे 45 मिनट में तय करती है।
पुरी स्टेशन से प्रस्थान: सुबह 5:00 बजे
राउरकेला जंक्शन पर आगमन: दोपहर 12:45 बजे
राउरकेला जंक्शन से प्रस्थान: दोपहर 2:10 बजे
पुरी स्टेशन पर आगमन: रात 9:40 बजे
स्टॉपेज: खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, तालचेर रोड, अंगुल, रायराखोल, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा।

26. रांची-हावड़ा

रांची और हावड़ा के बीच चलने वाली 33वीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 24 सितंबर, 2023 को हुआ था। यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन सात घंटे और पांच मिनट में दूरी तय करती है।
रांची जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 5:15 बजे
हावड़ा जंक्शन पर आगमन: दोपहर 12:20 बजे
हावड़ा जंक्शन से प्रस्थान: दोपहर 3:45 बजे
रांची जंक्शन पर आगमन: रात 10:50 बजे
स्टॉपेज: मुरी, कोटशिला, पुरुलिया जंक्शन, चांडिल जंक्शन, टाटानगर जंक्शन और खड़गपुर जंक्शन।

27. पटना-हावड़ा

पटना और हावड़ा के बीच चलने वाली चौंतीसवीं वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 24 सितंबर, 2023 को हुआ था। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ट्रेन 532 किलोमीटर की दूरी छह घंटे 35 मिनट में तय करती है।
पटना जंक्शन से प्रस्थान: सुबह 8:00 बजे
हावड़ा जंक्शन पर आगमन: दोपहर 2:35 बजे
हावड़ा जंक्शन से प्रस्थान: दोपहर 3:50 बजे
पटना जंक्शन पर आगमन: रात्रि 10:40 बजे
स्टॉपेज: पटना साहिब, मोकामा जंक्शन, लखीसराय जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, जामताड़ा, आसनसोल जंक्शन और दुर्गापुर।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खास बातें

वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे सबसे तेज और सुव्यवस्थित ट्रेनों में से एक है। यह एक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है जिसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटे और ऑपरेशनल स्पीड 130 किमी प्रति घंटे है। ट्रेन को बाहर के साथ-साथ अंदर से भी किसी हवाई जहाज बूथ की तरह डिजाइन किया गया है। हर कोच विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित है जो यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाने में मदद करता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | देश (india News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अमित कुमार मंडल author

करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited