Yoga Diwas 2024: कौन हैं फ्रांस की चार्लोट चोपिन, 101 वर्ष की आयु में भी करती है योगा; जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM मोदी ने क्यों किया जिक्र

International Yoga Day: PM मोदी ने श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 101 वर्षीय फ्रांसीसी महिला का जिक्र किया। इनका नाम चार्लोट चोपिन है। चार्लोट ने 50 साल की उम्र में योग सीखा और इसके बाद अपना पूरा जीवन योग को समर्पित कर दिया है।

कौन हैं फ्रांस की चार्लोट चोपिन, PM मोदी ने किया जिक्र

Yoga Day 2024: आज पूरी दुनिया में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी योग की धूम है। पहाड़ से महासागर तक देश के जवान योगाभ्यास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस मनाने कश्मीर घाटी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में 101 वर्ष की फ्रांसीसी महिला का जिक्र किया। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने क्यों किया इस महिला का जिक्र...

चार्लोट चोपिन को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने योग दिवस पर श्रीनगर में जिस फ्रांसीसी महिला का जिक्र किया है। उनका नाम चार्लोट चोपिन (Charlotte Chopin) है। चार्लोट चोपिन की उम्र 101 वर्ष है। इन्होंने 50 वर्ष की उम्र में योग सीखा और इसके बाद से अपना पूरा जीवन योग को समर्पित कर दिया। इस उम्र में भी चार्लोट चोपिन योग शिक्षक के रूप में कार्य करती हैं। योग के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए इसी वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपको ध्यान होगा। इसी साल भारत में फ्रांस की 101 साल की महिला योग टीचर को पद्म श्री अवार्ड दिया गया है। वो कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने योग प्रचार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि योग करने वालों की संख्या दुनिया में निरंतर बढ़ रही है, योग के प्रति लोगों का आकर्षण भी लगातार बढ़ रहा है। दुनिया के नेता अब योग पर बात कर रहे हैं। योग पर अब रिसर्च हो रहे हैं। योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला है।
End Of Feed