दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) इंडियन प्रीमियर की दिल्ली बेस्ड टीम है। इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) इंडियन प्रीमियर की दिल्ली बेस्ड टीम है। इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी। दिल्ली कैपिटल्स की स्थापना साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से हुई थी। यह लीग की आठ शुरुआती फ्रेंचाइजियों में से एक है। वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स का मलिकाना जीएमआर स्पोर्ट्स और जेएसडब्लू स्पोर्ट्स के पास है। दोनों के पास फ्रेंचाइजी के पचास-पचास प्रतिशत शेयर हैं। साल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स को जीएमआर ग्रुप ने 84 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मोटी कीमत पर खरीदा था।

दिल्ली कैपिटल्स खिताब DC (Delhi Capitals) IPL Titles

दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल इतिहास की आठ सबसे पुरानी टीमों में से एक है जो लगातार 18वीं बार टूर्नामेंट में शिरकत करने जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अबतक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम साल 2020 में आईपीएल के फाइनल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहुंची थी लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स ने उनका खिताबी जीत का सपना तोड़ दिया था।

दिल्ली कैपिटल्स कप्तान DC (Delhi Capitals) Captain

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल (IPL 2025) में अक्षर पटेल की कप्तानी में उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स की इससे पहले कमान ऋषभ पंत संभाल रहे थे। चोट की वजह से जब उपलब्ध नहीं थे तब 2023 में डेविड वॉर्नर ने टीम की कमान संभाली थी। वीरेंद्र सहवाग दिल्ली के पहले कप्तान थे। उनके बाद गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, जेम्स होप्स, महेला जयवर्धने, रॉस टेलर, डेविड वॉर्नर, केविन पीटरसन, जेपी डुमिनी, जहीर खान, करुण नायर, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी की।

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) कोच DC (Delhi Capitals)

दिल्ली कैपिटल्स टीम के मौजूदा हेड कोच हेमांग बदानी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) होम ग्राउंड DC (Delhi Capitals) Home Ground

नई दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड हैं। विशाखापट्टन को दिल्ली ने अपना दूसरा होम ग्राउंड चुना है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 35,200 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के मालिक DC (Delhi Capitals) Owners

आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की ऑनरशिप जीएमआर स्पोर्ट्स और जीडब्लू स्पोर्ट्स के पास है दोनों के पास टीम के पचास पचास प्रतिशत शेयर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) फुल स्क्वाड DC (Delhi Capitals) Full Squad IPL 2025

बल्लेबाज: केएल राहुल, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, करुण नायर, फॉफ डुप्लेसी,डोनोवेन फरेरा, ट्रिस्टन स्टब्स।
विकेटकीपर: अभिषेक पोरेल।
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल(कप्तान), समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, मनवंथ कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी।
गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल (IPL 2025, Delhi Capitals Full Schedule)

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च - विशाखापत्तनम - शाम 7:30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 30 मार्च - विशाखापत्तनम - दोपहर 3:30 बजे
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 5 अप्रैल - चेन्नई - शाम 7:30 बजे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 10 अप्रैल - बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियन्स, 13 अप्रैल - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, 16 अप्रैल - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 19 अप्रैल - अहमदाबाद - दोपहर 3:30 बजे
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 22 अप्रैल - लखनऊ - शाम 7:30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, 27 अप्रैल - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 अप्रैल - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 5 मई - हैदराबाद - शाम 7:30 बजे
पीबीकेएस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 8 मई - धर्मशाला - शाम 7:30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 11 मई - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
मुंबई इंडियन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 15 मई - मुंबई - शाम 7:30 बजे

Latest News

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited