लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंडियन प्रीमियर की लखनऊ बेस्ड टीम है। इसकी स्थापना साल 2021 में हुई थी।
Table of Content
- लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान LSG (Lucknow Super Giants) Captain
- लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) कोच LSG (Lucknow Super Giants)
- लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) होम ग्राउंड LSG (Lucknow Super Giants) Home Ground
- लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) फुल स्क्वाड LSG (Lucknow Super Giants) Full Squad IPL 2025
- लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल (IPL 2025, Lucknow Super Giants Full Schedule)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंडियन प्रीमियर की लखनऊ बेस्ड टीम है। इसकी स्थापना साल 2021 में हुई थी। लखनऊ सुपर जायंट्स का मलिकाना हक संजीव गोयनका के स्वामित्व वाले आरपीएसजी ग्रुप (RPSG Group) के पास है। लखनऊ सुपर जायंट्स को 910 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर संजीव गोयनका की कंपनी ने अपने नाम किया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स खिताब LSG (Lucknow Super Giants) IPL Titles
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आईपीएल इतिहास दो सबसे नई टीमों में से एक है। साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल में पहली बार भाग लिया था। अबतक खेले तीन सीजन में लखनऊ की टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी है और उसे अपने पहले खिताब का इंतजार है। हालांकि टीम तीन में से दो बार प्लेऑफ राउड तक पहुंचने में सफल रही है।
लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान LSG (Lucknow Super Giants) Captain
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल (IPL 2025) में ऋषभ पंत की कप्तानी में उतरेगी। केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के पहले कप्तान थे। उनकी गैरमौजूदगी में क्रुणाल पांड्या ने टीम की कप्तानी संभाली थी। टीम की एक मैच में कमान निकोलस पूरन ने भी संभाली है। ऐसे में तीन सीजन बाद टीम नए कप्तान के साथ मैदान में उतर रही है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) कोच LSG (Lucknow Super Giants)
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मौजूदा हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के माइकल स्लेटर हैं और मेंटोर जहीर खान हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) होम ग्राउंड LSG (Lucknow Super Giants) Home Ground
लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ सुपर जायंट्स का होम ग्राउंड हैं। स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 50,100 है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मालिक LSG (Lucknow Super Giants) Owners
आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की ऑनरशिप आरपीएसजी ग्रुप के पास है और टीम के मालिक संजीव गोयनका हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) फुल स्क्वाड LSG (Lucknow Super Giants) Full Squad IPL 2025
बल्लेबाज: डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जकी।
विकेटकीपर: ऋषभ पंत(कप्तान), निकोलस पूरन।
ऑलराउंडर: मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बदोनी।
गेंदबाज: आवेश खान, आकाशदीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, मयंक यादव।
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल (IPL 2025, Lucknow Super Giants Full Schedule)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स- 7:30 बजे - 24 मार्च - विशाखापत्तनम
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 7:30 बजे - 27 मार्च - हैदराबाद
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स - 7:30 बजे - 1 अप्रैल - लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियन्स - 7:30 बजे - 4 अप्रैल - लखनऊ
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 3:30 बजे - 6 अप्रैल - कोलकाता
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स- 3:30 बजे - 12 अप्रैल - लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 7:30 बजे - 14 अप्रैल - लखनऊ
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 7:30 बजे - 19 अप्रैल - जयपुर
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 7:30 बजे - 22 अप्रैल - लखनऊ
मुंबई इंडियन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स- 3:30 बजे - 27 अप्रैल - मुंबई
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 7:30 बजे - 4 मई - धर्मशाला
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर - 7:30 बजे - 9 मई - लखनऊ
गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 7:30 बजे - 14 मई - अहमदाबाद
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 7:30 बजे - 18 मई - लखनऊ
Latest News

Nepal Violence: नेपाल में जिस राजशाही के लिए लोगों ने काटा था गदर, अब उसी के राजा से जुर्माना वसूलेगी सरकार, सुरक्षा में भी कटौती

ना कोई यात्रा ना कोई मनोरंजन, 24 घंटे के लिए जब पूरा द्वीप जाता है ठहर, बाली घूमने जाने से पहले जान लें इसे
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited