मुंबई इंडियन्स (एमआई)

मुंबई इंडियन्स (एमआई) इंडियन प्रीमियर लीग की एक क्रिकेट फ्रेंचाइज़ी है जिसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी। मुंबई इंडियन्स का मलिकाना हक भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (Indiawin Sports Private Limited) के पास है। रिलायंस ने साल 2008 में मुंबई इंडियन्स फ्रेंचाइजी को 111.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर (USD) की मोटी कीमत पर खरीदा था।

मुंबई इंडियन्स खिताब MI (Mumbai Indians) IPL Titles

मुंबई इंडियन्स टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने साल 2008 से 2024 तक पांच बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई की टीम पहली बार साल 2013 में आईपीएल चैंपियन बनी थी। उसके बाद उसने साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी खिताब अपने नाम किए। मुंबई इंडियन्स को पांच बार खिताबी जीत रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली।

मुंबई इंडियन्स कप्तान MI (Mumbai Indians) Captain

मुंबई इंडियन्स के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। हार्दिक को साल 2024 में रोहित शर्मा की जगह टीम का कप्तान नियुक्त किया था। मुबंई इंडियन्स के पहले कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। उनके अलावा शॉन पोलक,रिकी पॉन्टिंग, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी संभाल चुके हैं।

मुंबई इंडियन्स (एमआई) कोच MI (Mumbai Indians) Coach

मुंबई इंडियन्स के मौजूदा कोच श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने हैं। उन्हें मार्क बाउचर की जगह आईपीएल 2025 के लिए कोच बनाया गया है।

मुंबई इंडियन्स (एमआई) होम ग्राउंड MI (Mumbai Indians) Home Ground

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियन्स का होम ग्राउंड है।

MI (Mumbai Indians) Owners

मुंबई इंडियन्स का मलिकाना हक रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड(Indiawin Sports Private Limited) के पास है।

मुंबई इंडियन्स (एमआई) फुल स्क्वाड Mumbai Indians (MI) Full Squad IPL 2025

बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवेन-जॉन जैकब्स
विकेटकीपर: रॉबिन मिंज, रियान रिकल्टेन, कृष्णन श्रीजीत
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, नमन धीर, विल जैक्स, राज अंगद बावा , विग्नेश पुथुर
स्पिनर: अल्लाह ग़ज़नफ़र, कर्ण शर्मा, मिचेल सेंटनर
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, सत्यनारायण राजू, अर्जुन तेंदुलकर, लिज़ार्ड विलियम्स।

मुंबई इंडियन्स (एमआई) फिक्स्चर MI (Mumbai Indians) Fixtures

आईपीएल 2025 का कार्यक्रम अबतक जारी नहीं हुआ है।

Latest News

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited