CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2023: बिहार सरकार पुलिस कांस्टेबल को कितनी देता है सैलरी?

Bihar Police Constable 2023: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 चल रही है, राज्य के जो लोग पुलिस कांस्टेबल बनना चाहते हैं वे अब इन भर्ती अभियान में हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बिहार सरकार पुलिस कांस्टेबल को कितनी सैलरी देता है?

bihar police constable salary

बिहार सरकार पुलिस कांस्टेबल 2023

सामान्य - 8556 पदCSBC Bihar Police Constable Recruitment 2023: आवेदन शुरू होने में महज कुछ दिन बचे हैं, बता दें, बिहार सरकार राज्य में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती करने जा रहा है, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 अभियान के जरिये 21391 पदों को भरा जाएगा, यह सभी पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद होंगे। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले हैं वे यहां से आवेदन की तिथि के साथ साथ यह भी जा सकेंगे कि सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को कितनी सैलरी दी जाएगी।
कब से कब तक व कैसे करें आवेदन
सबसे पहले यह जान लें कि बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन केवल ऑनलाइन किए जाएंगे, जिसके लिए आपको csbc.bih.nic.in पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन 20 जून 2023 से शुरू होंगे जबकि Bihar Police Constable Exam Form 2023 भरने के लिए 20 जुलाई 2023 तक समय दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 योग्यता: इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यताप्राप्त कॉलेज या संस्थान से 12वीं बोर्ड परीक्षा का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 आयु सीमा: आवेदकों की उम्र 01 अगस्त 2023 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट का प्रावधान है।
किस वर्ग के लिए कितने पद
सामान्य 8556 पद
ईडब्ल्यूएस 2140 पद
एससी3400 पद
अनुसूचित जनजाति228 पद
ईबीसी 3842 पद
बीसी 2570 पद
महिला बीसी 655 पद
बिहार पुलिस कांस्टेबल सैलरी
सबसे पहले बता दें, कि Bihar Police Constable Recruitment 2023 के तहत चयनित लोगों को मूल वेतन के साथ साथ ग्रेड पे भी मिलेगा। इसमें मिलने वाली सैलरी 7वीं वेतन आयोग के तहत होगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल को मासिक तौर पर 21700 रुपये से 69100 रुपये के बीच होगा, इसे पे स्केल भी कहा जाता है। इसमें से 21700 वाली रकम बेसिक पे होती है। इस पद के लिए ग्रेड पे 2000 रुपये होगा।
भत्ते
यही नहीं चयनित लोगों को कई प्रकार के भत्तों का भी लाभ दिया जाता है, जो कि सैलरी से अलग होता है। इसमें यात्रा भत्ता, चिकित्सा भत्ता, मकान कियारा भत्ता और महंगाई भत्ता भी शामिल होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (jobs News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited